{"_id":"6935d2621fe212ccf5031c4d","slug":"up-cm-yogi-adityanath-on-tour-of-three-districts-today-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर, सबसे पहले मुरादाबाद... फिर गाजियाबाद, दोपहर बाद आगरा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर, सबसे पहले मुरादाबाद... फिर गाजियाबाद, दोपहर बाद आगरा में
Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
सार
शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई जिलों के दौरे पर हैं। सबसे पहले वे मुरादाबाद जाएंगे। वह सर्किट हाउस में मंडल के जनप्रतिनिधियों और जिले के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत वह मुरादाबाद से करेंगे। बरेली से वह हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां सीएम एक घंटे तक रहेंगे।
विज्ञापन
वह 11 से 12 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में मंडलभर के जनप्रतिनिधि को बुलाया गया है। इनके अलावा बैठक में जिले के अफसरों भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस बैठक को लेकर शासन से कोई एजेंडा नहीं आया है। संभावना है कि एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वह दोपहर 2:45 बजे तक रहेंगे। यहां भी सीएम समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे।