{"_id":"66a14767d8c0fb2b7a01b63b","slug":"up-cm-yogi-adityanath-meeting-with-mlas-of-bareli-ad-muradabad-madal-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक: बोले- सबूत के साथ करें अफसरों की शिकायत, तत्काल करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक: बोले- सबूत के साथ करें अफसरों की शिकायत, तत्काल करेंगे कार्रवाई
Wed, 24 Jul 2024 11:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की जीत में 50 प्रतिशत पार्टी की तो 50 प्रतिशत भूमिका प्रत्याशी की होती है। लोकसभा चुनाव में वही सांसद हारे हैं, जिन्होंने जनता को समय नहीं दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल से आए विधायकों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए मंडलवार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायकों द्वारा अधिकारियों के न सुनने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है तो उसके खिलाफ पक्के सबूत के साथ शिकायत करें, तभी उस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने विधायकों को क्षेत्र की जनता से बराबर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बैठक में लोकसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की जीत में 50 प्रतिशत पार्टी की तो 50 प्रतिशत भूमिका प्रत्याशी की होती है। लोकसभा चुनाव में वही सांसद हारे हैं, जिन्होंने जनता को समय नहीं दिया। इसलिए सभी विधायकों के लिए यह मौका है कि वह निरंतर जनता के बीच रहें और संवाद करें। उनकी समस्याओं के निस्तारण कराने के लिए सक्रियता से काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता से आपका संपर्क टूटा तो न जीत पक्की रहेगी और न ही टिकट मिलना पक्का रहेगा।
विज्ञापन
सीएम ने सभी विधायकों को विधानसभा के उप चुनाव में मन से जुटने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हार से परेशान होने की जरूरत नहीं। एक विधायक द्वारा हेलमेट की जांच पर पुलिस द्वारा परेशान करने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा के लिए जरूरी है। कानून का पालन हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा इसलिए 10 साल से सत्ता से बाहर है, क्योंकि उसकी सरकार में कानून का पालन नहीं होता था।
विज्ञापन