फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath and Defence Minister Rajnath Singh seen sitting together in a car—sparking discussion;

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक साथ कार में बैठे, होने लगी चर्चाएं

Fri, 13 Mar 2026 09:02 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Mar 2026 09:02 PM IST
सार

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक ही कार में बैठे नजर आए, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। सभा में दोनों नेताओं ने विकास परियोजनाओं और प्रदेश के भविष्य को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath and Defence Minister Rajnath Singh seen sitting together in a car—sparking discussion;
सीएम योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया। सीएम योगी भी साथ में मौजूद रहे। इस दौरान एक ऐसा नजारा दिखा, जिसको लेकर खास चर्चा होने लगी। सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक साथ कार में बैठे। जिसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञ  इसको लेकर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को 'बुलडोजर बाबा' बुलाया

लोकार्पण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया। बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं। नए विकास की जमीन भी तैयार करता है। कुछ ही दिनों में लखनऊ से कानपुर की यात्रा 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह नया अध्याय होगा। डिफेंस सेक्टर में भी लखनऊ पीछे नहीं है।

विज्ञापन

सीएम योगी बोले-लखनऊ एआई सिटी के रूप में विकसित होगा

सीएम योगी ने कहा, प्रशासन की जिस जमीन पर आक्रमण किया गया था, उसी जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें शासन ने प्राधिकरण को पैसा नहीं दिया है। लखनऊ एआई सिटी के रूप में विकसित होगा। सरकार ने इसके लिए भी धन की व्यवस्था कर ली है। दुश्मन को ठिकाने लगाने वाले ब्रह्मोस के इंजीनियर ज्यादातर AKTI, पॉलीटेक्निक और सरकारी कालेजों से हैं। लखनऊ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed