फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM to fly in Agusta, capable of 310 km/h, equipped with crash safety system; learn about its features

UP: सीएम अगस्ता से भरेंगे उड़ान, 310 किमी/घंटे की रफ्तार, क्रैश सेफ्टी सिस्टम से है लैस; जानें खासियत

Mon, 09 Mar 2026 10:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 10:02 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। यह वीवीआईपी हेलिकॉप्टर 310 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है, क्रैश सेफ्टी सिस्टम, डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। खराब मौसम और रात में भी सुरक्षित उड़ान संभव है।

विज्ञापन
UP: CM to fly in Agusta, capable of 310 km/h, equipped with crash safety system; learn about its features
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हवाई यात्रा अब अधिक सुरक्षित और आधुनिक हो गई है। यूपी सरकार के विमान बेड़े में अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 हेलिकॉप्टर शामिल किया गया है। उसी से वह अब उड़ान भरेंगे। पांच मार्च को वह कानपुर भी इसी हेलीकॉप्टर से गए थे। 

विज्ञापन


इटली की कंपनी लियोनार्डो का ये हेलिकॉप्टर वीवीआईपी यात्रा के लिए दुनिया के बेहतरीन हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है। यह एक बार में 12 से 15 यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 310 किलोमीटर प्रति घंटा है। खासियत है कि ये हेलिकॉप्टर खराब मौसम और रात के समय भी सुरक्षित उड़ान भरने में सक्षम है, जिससे आपात परिस्थितियों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन

खासियत और कीमत

डबल इंजन से लैस हेलिकॉप्टर में क्रैश सेफ्टी सिस्टम, डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यदि किसी कारण एक इंजन में समस्या आ जाए तो दूसरा इंजन हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उड़ान में बनाए रखता है। इसकी कीमत करीब एक अरब रुपये है। हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए दो पायलटों की जरूरत होती है। इसके तकनीकी संचालन को समझने के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष अपने तीन पायलटों को इटली भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed