फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM strict on murder incidents, Vibhuti Khand ACP and Inspector removed over builder's murder

यूपी: हत्या की घटनाओं पर सीएम सख्त, बिल्डर की हत्या पर विभूति खंड के एसीपी और इंस्पेक्टर हटाए गए

Sun, 31 May 2026 07:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 07:05 AM IST
सार

Yogi Adityanath: बीते दिनों राजधानी में दिन दहाड़े हुए एक बिल्डर की हत्या पर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी हटा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: CM strict on murder incidents, Vibhuti Khand ACP and Inspector removed over builder's murder
सीएम योगी ने लिया सख्त फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी समेत कई जिलों में हत्या की घटनाओं पर अफसरों को कड़ी चेतावनी दी। शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने राजधानी में भाजपा नेता और बिल्डर की हत्या का संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को हटाने का निर्देश दिया। सीएम के आदेश पर विभूति खंड के एसीपी विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों को गाजियाबाद में हाल ही में हत्या की दो वारदातों का तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी में ढिलाई बरतने पर वरिष्ठ अधिकारियों के पेच कसे और तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सीएम ने गाजीपुर में हुईं घटनाओं पर नाराजगी जताई और हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद पुलिस अधिकारियों की बयानबाजी को लेकर भी सख्त हिदायत दी। जिन जिलों में बीते दिनों सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई थी, वहां के पुलिस अधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव नहीं होने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शासन, कमिश्नरेट, जोन, रेंज और जिलों के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed