फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm in transport corporation programme

योगी राज का एक और तोहफा- यूपी से राजस्थान के बीच राह हुई आसान

Tue, 13 Jun 2017 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
up cm in transport corporation programme
समझौते के दौरान सीएम योगी और राजस्थान के मंत्री
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच अंतर्राज्यीय परिवहन समझौते के ल‌िए पर‌िवहन मंत्री स्वतंत्र देव स‌िंह और राजस्थान के पर‌िवहन मंत्री यूनुस खां मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां सीएम योगी और ड‌िप्टी सीएम द‌िनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम के सामने समझौते पर हस्ताक्षर हुए ज‌िसके अनुसार 199 मार्ग पर यूपी की बसें 56774 क‌िमी और राजस्थान की बसें 56558 क‌िमी प्रत‌ि‌द‌िन चलेगी। योगी ने कहा क‌ि ये ऐत‌िहास‌िक क्षण हैं।
विज्ञापन


सीएम ने इस मौके पर कहा, बहुत खुशी है क‌ि राजस्थान और यूपी के बीच अंतर्राज्यीय परिवहन समझौता हुआ है। उन्होंने राजस्थान के परिवहन मंत्री और वहां की मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा क‌ि भले ही राज्यों की सरकारें अलग हों लेकिन हम अंतर्राज्यीय संबंधों को उतना ही महत्व देंगे। उन्होंने कहा क‌ि कौन होगा जो मेवाड़ की म‌िट्टी से अपना रिश्ता जोड़ने में गर्व महसूस न करे। 
विज्ञापन


राजस्थान भक्त‌ि, शक्त‌ि और शौर्य का प्रतीक है। वहीं राजस्थान का कौन ऐसा होगा जो काशी, अयोध्या न आना चाहे। मुझे प्रसन्नता है क‌ि यहां राजस्थान के परिवहन मंत्री ने बहुत से प्रस्तावों को रखा है। सीएम ने कहा, आमजन की सुविधा का ध्यान रखना हमारा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सबके विकास की बात की। विकास का मतलब सिर्फ भविष्य का विकास नहीं बल्क‌ि आद्यात्मिक विकास से भी है। यूपी में नई सरकार आने के बाद परिवहन निगम ने कईअच्छे काम किए हैं।


मुख्यमंत्री ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की बा भी कही। उन्होंने कहा, जितनी भी दुर्घटनाएं हो रही हैं वो यातायात नियम पालन न करने से हो रही हैं। उन्होंने कहा, परिवहन निगम और हम लोगों को इसका समाधान निकालना होगा ताकि जनधन की हानि न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed