{"_id":"611d20528ebc3e7a23457de9","slug":"up-classes-from-fifth-to-eighth-will-run-from-august-23-mandate-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 23 अगस्त से चलेंगी पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाएं, शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 23 अगस्त से चलेंगी पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाएं, शासनादेश जारी
Wed, 18 Aug 2021 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:29 PM IST
सार
कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों में एक सितंबर से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में कक्षाओं का संचालन 23 अगस्त से किया जाएगा। वहीं पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन एक सितंबर से प्रस्तावित है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विभाग के विशेष सचिव आरबी सिंह के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के साथ परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों और अन्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 5 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 23 अगस्त से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों में एक सितंबर से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उन्होंने स्कूल शिक्षा महानिदेशक को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए स्कूलों का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन