फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chunav Result 2024 BSP support base halved in ten year Even on 17 reserved seats BSP vote share has reduced

UP: बसपा को बड़ा झटका... दस साल में आधा रह गया जनाधार; 17 सुरक्षित सीटों पर भी 21 लाख से ज्यादा वोट हो गए कम

Tue, 11 Jun 2024 11:59 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2024 11:59 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में बसपा का जनाधार दस साल में आधा रह गया है। 17 सुरक्षित सीटों पर भी बसपा के 21 लाख से ज्यादा वोट कम हो गए हैं। पिछले चुनाव में सपा के वोट ट्रांसफर नहीं होने के दावों पर सवाल है।

विज्ञापन
UP Chunav Result 2024 BSP support base halved in ten year Even on 17 reserved seats BSP vote share has reduced
UP Chunav Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीते 10 साल में उसका जनाधार आधा खत्म हो चुका है। इतना ही नहीं, इस चुनाव में प्रदेश की 17 सुरक्षित सीटों पर उसके 21 लाख से ज्यादा वोट कम हो गए, जो प्रत्याशियों की हार की वजह बन गए। 
विज्ञापन


ये वोट सपा-कांग्रेस गठबंधन को ट्रांसफर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बसपा के बीते तीन लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सामने आता है कि वह अपने काडर वोटबैंक को सहेज कर रखने में भी नाकामयाब साबित हुई है। 
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को कुल 1,59,14,194 वोट मिले थे, जो इस बार सिमट कर महज 82,53,489 रह गए। पार्टी का आधा वोटबैंक चुनाव-दर-चुनाव विपक्षी दलों के पाले में चला गया। यही वजह है कि बसपा को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित सीटों पर बुरा हाल
बसपा का सुरक्षित सीटों पर बुरा हाल हुआ है। वर्ष 2014 के चुुनाव में उसे सुरक्षित सीटों पर 39,71,139 वोट मिले थे, जबकि हालिया चुनाव में उसे इन सीटों पर केवल 18,24,322 वोट ही मिले हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा ने 10, जबकि सपा ने सात सुरक्षित सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। भाजपा ने 17 सीटों में से 15 पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

क्या गलत था वोट ट्रांसफर नहीं होने का आरोप
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर उसके वोट ट्रांसफर नहीं होने का आरोप लगाकर गठबंधन को तोड़ दिया था। उनका यह फैसला अब सवालों के घेरे में आ चुका है। 

 

बसपा को बीते चुनावों में मिले वोटों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि उसे 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में तकरीबन बराबर वोट मिले थे, जबकि आधी सीटों पर उसने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। वहीं इस चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करने पर उसके वोट आधे रह गए। उसका कोई भी प्रत्याशी जीत के लायक वोटों के आसपास तक नहीं पहुंच सका।

 

लोकसभा चुनावों में बसपा को कुल मिले वोट
2014 – 1,59,14,194 (19.77 प्रतिशत)
2019 – 1,66,59,754 (19.42 प्रतिशत)
2024 – 82,53,489 (9.39 प्रतिशत)

सुरक्षित सीटों पर बसपा का हाल

           
सीट 2024 2019 2014
नगीना 13,272 5,68,378 2,45,685
बुलंदशहर 1,17,424 3,91,264 1,82,476
हाथरस 2,01,263 सपा 2,19,891
आगरा 1,76,474 4,35,329 2,83,453
शाहजहांपुर 91,710 4,20,572 2,89,603
हरदोई 1,22,629 सपा 2,79,158
मिश्रिख 1,19,945 4,33,757 3,25,212
इटावा 96,541 सपा 1,92,804
बहराइच 50,448 सपा 96,904
मोहनलालगंज 88,461 5,39,795 3,09,858
कौशांबी 55,858 सपा 2,01,322
जालौन 1,00,248 4,23,386 2,61,429
बाराबंकी 39,177 सपा 1,67,150
लालगंज 2,10,053 5,18,820 2,33,971
बांसगांव 64,750 3,93,205 2,28,443
मछलीशहर 1,57,291 4,88,216 2,66,055
राॅबर्ट्सगंज 1,18,778 सपा 1,87,725

 

सुरक्षित सीटों पर बसपा को कुल मिले वोट
2024                                     2014
18,24,322                              39,71,139
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed