फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi instructed to be careful at every level regarding corona infection

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना संक्रमण को लेकर हर स्तर पर सावधान रहने का दिया निर्देश

Wed, 11 Aug 2021 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Aug 2021 11:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क रहें। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार इसका पालन किया जाए।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi instructed to be careful at every level regarding corona infection
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क रहें। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार इसका पालन किया जाए। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हर स्तर पर सावधानी रखी जाए। वह बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने आक्सीजन संयंत्रों को जल्द से पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहें। ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए प्रशिक्षण शीघ्र पूरा कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि 556 स्वीकृत ऑक्सीजन संयंत्रों में से अब तक 293 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में पांच करोड़ 50 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संन्यासी योद्धा ग्रंथ का विमोचन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सरकारी आवास पर हिंदी विवेक मासिक पत्रिका द्वारा प्रकाशित संन्यासी योद्धा ग्रंथ का विमोचन किया। यह मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व एवं उनके नेतृत्व में प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्यों पर केंद्रित ग्रंथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed