फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi gave instructions to repair bad ventilators, said- keep ventilators ready in all the districts

यूपी : खराब वेंटिलेटर का मरम्मत कराने के मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, कहा- सभी जिले में तैयार रखें वेंटिलेटर

Tue, 01 Jun 2021 08:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Jun 2021 08:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों को निर्धारित यूनिफार्म और एप्रन में रहने के निर्देश दिए। उस पर नेम प्लेट लगी होनी चाहिए।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi gave instructions to repair bad ventilators, said- keep ventilators ready in all the districts
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में मौजूद सभी वेंटिलेटर को तैयार रखने के निर्देश दिए दिए हैं। कहा, अगर किसी अस्पताल में कोई वेंटिलेटर खराब है तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। वहीं, अन्य संसाधन भी पूरी तरह से तैयार रखें जाएं। योगी ने ये निर्देश सोमवार को टीम-9 की बैठक में दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन जिलों में वेंटिलेटर की मरम्मत संभव नहीं है, उसे बदला जाए। इसके संचालन के लिए आईटीआई में उपलब्ध तकनीशियन को प्रशिक्षण देकर आवश्यकतानुसार तैनाती दी जाए। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीकू व नीकू की स्थापना की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाई जाए। इसके लिए 20 जून की तारीख निर्धारित की गई है। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में एक-एक प्रभारी अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों को निर्धारित यूनिफार्म और एप्रन में रहने के निर्देश दिए। उस पर नेम प्लेट लगी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन तैयारी बनाए रखनी है। कोविड बेड की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने सीएम को बताया कि एक जून से पीडियाट्रिक केयर सेंटर शुरू हो जाएगी। इसके लिए लखनऊ व नोएडा में मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग कराई जा रही है। साथ ही बताया कि बीते 24 घंटे राज्य में 465 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों व रीफिलर्स के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैकअप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने ग्रामीण क्षेत्रों को सभी जरूरतमंदों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, बच्चों में वायरल बुखार में उपयोग के लिए मेडिसिन किट की व्यवस्था कर शीघ्र निगरानी समितियों को कराई जाए। उन्होंने कहा कि 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं कार्यशील रहनी चाहिए।

बारिश से पहले स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग युद्ध स्तर पर जारी रखी जाए। बारिश से पहले सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। स्वच्छता व सैनिटाइजेशन के लिए फायर ब्रिगेड और गन्ना विभाग के वाहनों व मशीनों का उपयोग किया जाए। जबकि जल जमाव को रोकने के लिए नाले व नालियों की सफाई करा ली जाए। 
 
सभी गेहूं खरीद केंद्र रखे जाएं क्रियाशील 
टीम-9 के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि प्रदेश में अभी तक एमएसपी के तहत लगभग 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गेहूं क्रय केंद्र कार्यशील रहे और किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई सुविधा नहीं होनी चाहिए। 


एथेनॉल प्लांट के लिए 15 दिन में हो निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए सिंगल विंडो प्रणाली पर आधारित ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की जाए। इच्छुक उद्यमियों के आवेदन पर 15 दिन के भीतर निर्णय लिया जाए। वहीं, यह भी व्यवस्था की जाए कि 15 दिवस में आवेदन पत्र पर स्वीकृति अथवा अस्वीकृति न प्राप्त होने की स्थिति में उद्यमी को डीम्ड स्वीकृति के आधार पर प्लांट स्थापना की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed