{"_id":"6107ffed061ec30b9f653ccc","slug":"up-chief-minister-s-health-fair-will-start-after-august-15-patients-will-be-examined-in-the-fair-medicines-will-be-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 15 अगस्त के बाद शुरू होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, मेले में मरीजों की जांच होगी, दी जाएंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 15 अगस्त के बाद शुरू होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, मेले में मरीजों की जांच होगी, दी जाएंगी दवाएं
Mon, 02 Aug 2021 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। फिर भी हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। फिर भी हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फिर से शुरू किया जाए। वह टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का प्रसार हुआ है। इसे हर सप्ताह आयोजित कर मरीजों की जांच, दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान गंभीर बीमारी की चपेट में आने वाले मरीजों को उच्च चिकित्सालय में रेफर किया जाए। इससे बीमारी बढ़ने से पहले बीमारी को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेले में गोल्डन कार्ड भी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति अपनाने से कोविड नियंत्रित हुआ है। इसलिए इस नीति का निरंतर पालन किया जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। राज्य में सर्वाकि टीकाकरण किया गया है, लेकिन वैक्सीन की उलब्धता के लिए भारत सरकार से समन्वय बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
डीएम सुनिश्चित करें एंबुलेंस सुविधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी जरूरतमंद मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्धता कराई जाए। इसमें लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।इस बात का ध्यान रखें कि एंबुलेंस के चक्कर में किसी भी दशा में मरीज अथवा उनके परिजन का उत्पीड़न न होने पाए। किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था पर नजर रखें। किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें।