फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP chief minister adityanath speaks on development of state.

पिछली सरकारों ने कृषि में नहीं ली रुचि, इसलिए हम पिछड़े: आदित्यनाथ

Tue, 23 May 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
UP chief minister adityanath speaks on development of state.
साध्वी निरंजन ज्योति व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से यूपी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी पिछड़ा हुआ है। कृषि के बाद खाद्य प्रसंस्करण का क्षेत्र सबसे ज्यादा रोजगार दे सकता है।

विज्ञापन


अगर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग ठीक से विकसित हो जाए तो किसानों के आत्महत्या करने का कलंक भी मिट सकता है। पिछली सरकारों के इस क्षेत्र में रुचि न लेने के कारण हम काफी पिछड़ गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को गोमतीनगर के एक होटल में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से ‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2017’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा, वर्ष 2007-08 में मैंने केंद्र सरकार से गोरखपुर में एक फूड पार्क स्वीकृत कराया था, पर राज्य सरकार के जमीन न देने के कारण प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। हम लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

हमने गेहूं खरीदने के लिए प्रदेश में पांच हजार क्रय केंद्र खुलवाए। आलू के रेट गिरने पर सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इसे खरीदना शुरू कर दिया। इससे बाजार में भी किसानों को वाजिब दाम मिलने लगे।

शासन के निकम्मेपन से खुदकुशी को मजबूर होते हैं किसान

UP chief minister adityanath speaks on development of state.

अगर पिछली सरकारों ने फूड प्रोसेसिंग यूनिटें लगाने पर ध्यान दिया होता तो आलू उत्पादक किसानों को यह दिन न देखना पड़ता। शासन की अकर्मण्यता के कारण ही किसान आत्महत्या को मजबूर होते हैं।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के सहयोग से यूपी के सभी चार प्रमुख क्षेत्रों में एक-एक मेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। राज्य सरकार इसमें हरसंभव मदद देगी।

20 साल में बिगड़ गई प्रदेश की तस्वीर
योगी ने कहा, 20 साल पहले यूपी में प्रति व्यक्ति आय दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा थी, पर आज हम उन राज्यों से इस मामले में काफी पीछे हैं। इसकी वजह है-हमारे यहां खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया।

किसानों की आय बढ़ाए बिना प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी नहीं हो सकती। आज हम सबके लिए यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाद्य प्रसंस्करण पर काफी ध्यान दे रहे हैं। जो भी उद्यमी यूपी में खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाना चाहेगा, उसे सरकार पूरा सहयोग देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed