{"_id":"6b0a396c4f38d681570aa221","slug":"up-chaupals-community-meetings-to-serve-as-a-litmus-test-for-ticket-aspirants-bjp-mlas-given-a-new-targe-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टिकट की दावेदारी का इम्तिहान लेंगी चौपालें, भाजपा विधायकों को मिला नया टारगेट, लापरवाही पर कट सकता पत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टिकट की दावेदारी का इम्तिहान लेंगी चौपालें, भाजपा विधायकों को मिला नया टारगेट, लापरवाही पर कट सकता पत्ता
Sat, 28 Nov 2026 08:07 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:07 AM IST
सार
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए सांसदों और विधायकों को पांच दिसंबर तक पचास-पचास चौपाल लगाने का लक्ष्य दिया है। इन आयोजनों से जनाधार और नेताओं के प्रभाव का आकलन होगा। प्रदर्शन के आधार पर टिकट का फैसला हो सकता है। लापरवाही करने वाले विधायकों की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है।
विज्ञापन
टिकट की दावेदारी का इम्तिहान लेंगी चौपालें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के इतर भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव तक अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। सांसदों, विधायकों द्वारा आगामी 5 दिसंबर तक 50-50 चौपाल लगाकर बहुमत जुटाने की मुहिम जारी है। इस पूरी कवायद की मॉनीटरिंग मुख्यालय स्तर से की जा रही है। इसके बाद पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक चौपालों के आयोजन को लेकर पार्टी नेतृत्व गंभीर है। यही वजह है कि इसकी जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों को दी गई है ताकि क्षेत्र में उनके प्रभाव का आकलन भी किया जा सके। इसी के आधार पर टिकटों का फैसला भी होना है। जिन जगहों पर इसमें लापरवाही होगी, वहां के सिटिंग विधायकों का टिकट कट सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता खुद भी इसका जायजा लेने के लिए भ्रमण कर सकते हैं। साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
राधे-राधे, कमल खिला दे की गूंज
भाजपा के राधे-राधे, कमल खिला दे.. नारे की गूंज अब जिलों में भी सुनाई देने लगी है। राजधानी में इसकी शुरुआत हो गई है। शहर में तमाम पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें इसका जिक्र है। इसमें भाजपा के सभी बड़े नेताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का फोटो भी है जो चर्चा का सबब बन चुका है। ये पोस्टर भाजपा नेता धनेश अग्रवाल ने लगवाए हैं। बता दें कि बीते दिनों मथुरा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में चुनाव के दृष्टिगत ये नारा दिया गया था।
विज्ञापन
