फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Changur sent to jail, ED remand period ends, said- nothing to do with conversion

UP: छांगुर को जेल भेजा गया, ईडी की रिमांड अवधि हुई खत्म, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं

Fri, 01 Aug 2025 08:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद धर्मांतरण के आरोपी छांगुर को जेल भेज दिया गया है। ईडी की पूछताछ में उसने धर्मांतरण में संलिप्तता से इनकार किया है।

विज्ञापन
UP: Changur sent to jail, ED remand period ends, said- nothing to do with conversion
छांगुर उर्फ जमालुद्दीन - फोटो : ANI

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को पांच दिन की ईडी की कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को वापस लखनऊ जेल भेज दिया गया। वहीं उसके सहयोगी नवीन घनश्याम रोहरा को रिमांड पर लेने की ईडी की अर्जी पर अदालत 4 अगस्त को सुनवाई करेगी। इस दौरान नवीन को अदालत में पेश भी किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि अवैध धर्मांतरण के लिए विदेशी संस्थाओं से हुई फंडिंग के बारे में पूछताछ के लिए ईडी ने छांगुर को पांच दिन की रिमांड पर लिया था। हालांकि वह अवैध धर्मांतरण में अपनी संलिप्तता से इंकार करता रहा। वहीं संपत्तियों को खरीदने के बारे में हुई पूछताछ में उसने सारा ठीकरा नवीन रोहरा पर फोड़ दिया। उसने बयान दिया कि नवीन ने ही उसे संपत्तियां खरीदने के लिए रकम दी थी। वह अपने परिजनों के साथ इस्लाम का प्रचार-प्रसार तो करता था, लेकिन अवैध धर्मांतरण से उसका कोई वास्ता नहीं है। नवीन और उसकी पत्नी नीतू ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है। नवीन के पास संपत्तियां खरीदने के लिए करोड़ों रुपये कहां से आए थे, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुरक्षा बलों के कर्मियों के टैक्स रिफंड में हेराफेरी करने वाले के ठिकानों पर आईटी का छापा, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: घोषित हुई सेना की अग्निवीर भर्ती रैली की तारीख, पांच अगस्त को होने वाली रैली में शामिल होंगे 13 जिले, जानिए शेड्यूल


यूएई में खोली पांच कंपनियां
ईडी की जांच में सामने आया है कि नवीन ने वर्ष 2020 के बाद यूएई में 5 कंपनियां खोली थीं, जिसमें अचानक करोड़ों रुपये निवेश किए गए थे। यह रकम किन लोगों ने नवीन की कंपनियों को दी थी, ईडी उसे रिमांड पर लेकर पता लगाएगी। ईडी नवीन की कंपनियों में हुए निवेश में विदेशी संस्थाओं की भूमिका का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed