{"_id":"67b446a19aa87df5d00251be","slug":"up-chandrabhanu-paswan-takes-oath-as-mla-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिल्कीपुर से जीते चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिल्कीपुर से जीते चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
Tue, 18 Feb 2025 02:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:11 PM IST
सार
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर सपा प्रत्याशी को हराने वाले चंद्रभानु पासवान ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
चंद्रभानु पासवान को शपथ दिलाते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। सत्र का प्रारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ लेकिन हंगामे के कारण राज्यपाल अपना पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ सकीं।
विज्ञापन
सदन में विपक्ष के इस व्यवहार की सत्ता पक्ष के लोगों ने आलोचना करते हुए इसे निंदनीय करार दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई, बोले- राज्यपाल के अभिभाषण में झूठे आंकड़े दिए गए
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि उनके अभिभाषण में जो पढ़ा जा रहा था, समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध किया। क्योंकि, उसमें झूठे आंकड़े दिए गए थे। मांग हो रही थी कि महाकुंभ की भगदड़ में जो मौतें हो रही हैं, उसके सही आंकड़ों को बताया जाए। राज्यपाल आधा भाषण छोड़कर चली गईं। हमें लगता है कि वे महाकुंभ में हुई घटनाओं से दुखी थीं, इसलिए उन्होंने पूरे भाषण को पढ़ा ही नहीं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बोले- विपक्ष का आचरण गैर जिम्मेदाराना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि विपक्ष का आचरण गैर-जिम्मेदाराना है। राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से प्रदेश में जो सरकार काम कर रही है, उसकी जानकारी दी जाती है। समाजवादी पार्टी का आचरण सदा ऐसा ही रहा है कि वे महामहिम राज्यपाल का आदर करने के बजाय हल्लाबोल करते हैं। समाजवादी पार्टी ने यह दिखा दिया कि वे एक जिम्मेदार राजनीतिक दल कम और अराजकता फैलाने वाला दल ज्यादा है।