फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chaitra-like heat in the month of Phalgun, nighttime cold steadily decreasing; Banda remains the hottest d

यूपी: फाल्गुन के महीने में चैत्र जैसी गर्मी, लगातार कम हो रही है रात की सर्दी; बांदा रहा प्रदेश में सबसे गर्म

Tue, 10 Feb 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

Weather in UP: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही यूपी में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी। 

विज्ञापन
UP: Chaitra-like heat in the month of Phalgun, nighttime cold steadily decreasing; Banda remains the hottest d
यूपी में गर्मी की आहट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने धीरे-धीरे करवट बदल ली है। पछुआ हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने के साथ ही दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा में फाल्गुन की हल्की गर्माहट साफ महसूस होने लगी है, जिससे फरवरी में ही मार्च जैसा अहसास हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को तेज धूप निकलने से लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हुआ। सुबह और रात की गलन अब कम होने लगी है। तराई क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश से कोहरे की लगभग विदाई हो चुकी है, जिससे मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन


तापमान के लिहाज से मंगलवार को बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में पारा 29.1 डिग्री और प्रयागराज में 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इन तीनों जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पछुआ कमजोर रहने और धूप तेज होने के कारण आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह-शाम अभी हल्की ठंड बनी रहने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed