फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU: 45 doctors to be deployed in the Trauma Center's casualty wing; 35 have already joined.

केजीएमयू : ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी में तैनात होंगे 45 डॉक्टर, 35 कर चुके जॉइन

Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
KGMU: 45 doctors to be deployed in the Trauma Center's casualty wing; 35 have already joined.
ट्रॉमा सेंटर।
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को अब इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कैजुअल्टी में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए रेजिडेंट डॉक्टरों के साक्षात्कार हो चुके हैं। 45 पदों के सापेक्ष 35 डॉक्टरों ने एक हफ्ते में नौकरी जॉइन कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में 400 से अधिक बेड हैं, जिसमें कैजुअल्टी में 44 बेड हैं। यहां रोजाना 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बेड भरे रहने से कई मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर होता है। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से गंभीर मरीज यहां आते हैं। सड़क हादसों और आपात स्थितियों में तत्काल इलाज की जरूरत होती है। रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी से जांच और इलाज शुरू करने में समय लगता था। अब 35 डॉक्टरों ने सेवा देना शुरू कर दिया है। बाकी 10 डॉक्टर हफ्ते भर में अपनी सेवा देंगे। इससे गंभीर मरीजों की जांच और इलाज में तेजी आएगी। डॉक्टरों की ड्यूटी शिफ्टवार लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed