फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Central leadership upset over waving of shoes in Congress office, five-member team to find out the truth

यूपी: कांग्रेस कार्यालय में जूते लहराए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व खफा, पांच सदस्यों की टीम लगाएगी सच का पता

Tue, 13 Oct 2026 07:17 PM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 13 Oct 2026 07:17 PM IST
सार

Ruckus at UP Congress office: यूपी कांग्रेस कार्यालय में बीते दिनों गाली-गलौच और जूते लहराने की घटना हुई थी। इस मामले में हाईकमान सख्त रुख अपनाया है। 

विज्ञापन
UP: Central leadership upset over waving of shoes in Congress office, five-member team to find out the truth
कांग्रेस कार्यालय की घटना पर आलाकमान सख्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में रविवार को हुए बवाल और जूते चलने के मामले में पार्टी ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमेटी पूरे मामले में तथ्य जुटा रही है। कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज के साथ ही मीडिया रिपोर्ट और विभिन्न तरह के वीडियो को इकट्ठा किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को हुए बवाल के बाद प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी में सचिव अभिषेक दत्त, अब्दुल हन्नान, पूर्व सांसद रवि वर्मा और शमीमा बानो को शामिल किया गया है। कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी ने मंगलवार को जांच शुरू कर दी है। कमेटी से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि पार्टी मुख्यालय के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी सुरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा मीडिया में आई विभिन्न रिपोर्ट को भी इट्ठा किया जा रहा है। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा तथ्य जुटाए जाएं। फिर फुटेज में दिखने वालों के बयान भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्या था मामला

UP: Central leadership upset over waving of shoes in Congress office, five-member team to find out the truth
यूपी कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का पदभार ग्रहण समारोह था। इस बीच निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समर्थकों और पार्षद ममता चौधरी के बीच विवाद हो गया। गाली गलौच और जूते लहराए गए। अजय राय नाराज होकर बाहर चले। बाह में उन्हें मनाकर अंदर लाया गया। अजय राय ने आरोप लगाया कि पार्षद ममता चौधरी ने अभद्रता की। पहले दिन चुप्पी साधने के बाद दूसरे दिन ममता चौधरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वहदूसरी तरफ खड़ी थीं। तभी अजय राय व उनके समर्थकों ने अपशब्द बोले।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को जिस तरह की घटना हुई, उसे लेकर दूसरे दलों के नेता भी तरह- तरह की टिप्पणी करते नजर आए। ऐसे में सोमवार को कांग्रेस बचाव की मुद्रा में नजर आई। पार्टी मीडिया विभाग के अध्यक्ष कुंवर निषाद ने कहा कि कुछ बाहरी तत्व कार्यालय में घुस आए थे। उन्होंने ही अराजकता फैलाने की कोशिश की। पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष आराधना मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष अजय राय के बीच किसी तरह की मनमुटाव नहीं है। जो भी हुआ है, वह बाहरी लोगों की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed