{"_id":"6a832f4f7ece25fd900781f4","slug":"up-cctv-cameras-installed-in-all-prison-barracks-monitoring-to-be-done-from-headquarters-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेलों की सभी बैरकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, मुख्यालय से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेलों की सभी बैरकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, मुख्यालय से होगी निगरानी
Mon, 17 Aug 2026 09:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:27 PM IST
सार
यूपी की जेलों की सभी सक्रिय बैरकों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों को मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश की जेलों की सभी सक्रिय बैरकों में सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। इन कैमरों को कारागार मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यहीं से अब निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने जेल मुख्यालय में सभी डीआईजी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। इसमें शिकायतों और मानवाधिकार से जुड़े मामलों के निस्तारण, आदर्श कारागार में बंदियों के स्थानांतरण और जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में पूरा सप्ताह रहेगा मानसूनी बारिश के नाम, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की नई टीम: यूपी से आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं
अधिकारियों ने बताया कि सभी सक्रिय बैरकों में कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा जेलों में बंद महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों की देखभाल, दिव्यांग बंदियों के प्रमाणपत्र और मृतक आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की प्रक्रिया की स्थिति भी रखी गई। डीजी ने सभी लंबित मामलों को तय समय में निपटाने, जेलों में सुरक्षा व बंदी कल्याण की व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए।