{"_id":"67891f04bddf728a8a032035","slug":"up-can-holiday-be-declared-in-schools-on-mauni-amavasya-demand-made-by-writing-a-letter-to-cm-yogi-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मौनी अमावस्या पर स्कूलों में घोषित हो सकती है छुट्टी? सीएम योगी से पत्र लिखकर की गई यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मौनी अमावस्या पर स्कूलों में घोषित हो सकती है छुट्टी? सीएम योगी से पत्र लिखकर की गई यह मांग
Fri, 17 Jan 2025 07:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:06 AM IST
सार
Holiday on Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ और अन्य जगहों पर होने वाले स्नानों को देखते हुए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सीएम योगी को लिखा गया पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में मौनी अमावस्या के मौके पर क्या स्कूलों में अवकाश घोषित होगा? इस बारे में सगंठनों ने पत्र लिखकर सीएम योगी से अवकाश देने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मौनी अमावस्या स्नान पर प्रदेश में सार्वजनिक स्नान घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रांती अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि 29 जनवरी को महाकुंभ का यह प्रमुख स्नान पड़ रहा है। पूर्ण महाकुंभ 144 साल पड़ रहा है। ऐसे में आम लोगों को इसका पुण्य लाभ लेने के लिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन
वहीं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से महाकुंभ में स्नान के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश देने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा है कि 144 साल बाद पड़ रहे ऐतिहासिक महाकुंभ में परिवार के सभी सदस्यों के साथ महास्नान का भागीदार बनने के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन