फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Calendar of holidays of basic schools released in 2025, this time teachers will have rest on Diwali

यूपी: जारी हुआ 2025 में बेसिक स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर, इस बार दिवाली पर शिक्षकों की होगी बल्ले-बल्ले

Thu, 26 Dec 2024 10:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

Holidays in basic schools: यूपी के बेसिक स्कूलों में 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार दिवाली की छुट्टी एक साथ चार दिन होगी।
 

विज्ञापन
UP: Calendar of holidays of basic schools released in 2025, this time teachers will have rest on Diwali
स्कूलों में अवकाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 यूपी के बेसिक स्कूलों में 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार दिवाली की छुट्टी एक साथ चार दिन होगी। छुट्टी सोमवार से शुरू होने की वजह से असल अवकाश शनिवार से शुरू हो जाएगा।  2025 की इस अवकाश तालिका में होली की छुट्टी दो दिन ही रखी गई है। अनंत चुर्तदशी और विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी शामिल की गई है। दशहर पर एक दिन का अवकाश होगा। लेकिन गांधी जयंती उसी दिन पड़ जाने से कर्मचारियों को एक अवकाश का नुकसान होगा। 
विज्ञापन


पहले के वर्षों की ही भांति गर्मी की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक चलेंगी। तो वहीं सर्दी के अवकाश 31 दिंसबर से 14 जनवरी तक रहेंगे। 


 

जानिए दिवाली पर छुट्टी

इस पर अवकाश दिवाली पर कई दिनों का होगा। 2025 के इस कैलेंडर में दिवाली की छुट्टी 20 से लेकर 23 अक्तूबर तक चार दिन रहेगी। अवकाश सोमवार से शुरू होने के चलते सही मायने में अवकाश शनिवार की शाम से शुरू हो जाएगा। दिवाली पर कार्यक्षेत्र से घर जाने वाले अध्यापकों को इस लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा। 

कुल 31 अवकाश होंगे

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में वर्ष 2025 में कुल 31 दिन अवकाश होंगे। इनमें ग्रीष्मकालीन एवं शीतावकाश शामिल नहीं हैं। परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को 2025 में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी की गई। इसमें पूर्व की भांति 31 दिन ही अवकाश के होंगे। लेकिन, वसंत पंचमी की छुट्टी खत्म कर दी गई है। वहीं, अनंत चतुर्दशी की छुट्टी शामिल की गई है। इनमें से गणतंत्र दिवस के अलावा छह अप्रैल को रामनवमी व छह जुलाई को मोहर्रम का अवकाश रविवार को पड़ रहा है। ब्यूरो

विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून व शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच रहेगा। परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच विद्यालय सुबह आठ से दिन में दो बजे तक चलेंगे। वहीं, एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख पर्वों की छुट्टियां फिर से बहाल करने की मांग

 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर परिषदीय विद्यालयों में भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रमुख पर्वों की छुट्टियां फिर से बहाल करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया है कि मौनी अमावस्या, भैयादूज, जमात उल विदा (अलविदा), नाग पंचमी, अनंत चतुर्दशी, पितृ विसर्जन और नवरात्र के पहले दिन की छुट्टी पूर्व में होती थी लेकिन अधिकारियों ने बिना इन पर्वों का महत्व जाने की संबंधित छुट्टियों को रद्द कर दिया। इसके कारण सरकार की छवि सनातन विरोधी बन रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व बच्चे भी अपने पारिवारिक, सामाजिक व धार्मिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में जांच की जानी चाहिए कि इन बड़े पर्वों के अवकाश को क्यों समाप्त किया गया। उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद की 2025 की अवकाश तालिका में इन पर्वों पर अवकाश घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed