फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cabinet passes special bill for financial security

लोगों का पैसा ऐंठने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 18 Feb 2016 12:20 AM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
up cabinet passes special bill for financial security

लोगों को लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठने वाली कंपनियों पर यूपी सरकार लगाम कसने जा रही है। प्रदेश कैबिनेट ने जमाकर्ताओं के हित सुरक्षित करने के लिए संशोधित ‘यूपी वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण विधेयक-2016’ को विधानमंडल के चालू सत्र में पेश करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कैबिनेट ने विधानमंडल से पूर्व में पारित इससे जुड़े विधेयक को वापस लेने के प्रस्ताव पर मंगलवार को मुहर लगा दी।बता दें कि वित्तीय लेन-देन में धोखाधड़ी रोकने के लिए यूपी सरकार ने विधानमंडल से एक विधेयक पारित करा मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा था।
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने इसकी सराहना करते हुए कुछ सुझावों के साथ विधेयक को विचार के लिए वापस भेज दिया था। प्रदेश सरकार ने उसके सुझावों के आधार पर संशोधित विधेयक तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय धोखाधड़ी पर हो सकेगी कड़ी कार्रवाई

up cabinet passes special bill for financial security
संस्थागत वित्त महानिदेशालय के महानिदेशक शिव सिंह यादव ने बताया कि इस विधेयक के कानून बनने पर ऐसी कंपनियों पर लगाम लगाई जा सकेगी, जो धन जमा करने पर रकम जल्द ही दोगुना-तीन गुना होने का झांसा देती हैं।

इसके अलावा जो बिल्डर बिना नक्शा पास कराए भूखंडों के प्री-लॉन्च व पोस्ट लॉन्च के नाम पर बड़ा धंधा करते हैं और बाद में पैसा लेकर गायब हो जाते हैं, वे भी इसके दायरे में आएंगे। इससे वित्तीय धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed