फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet meeting in Uttar Pradesh today.

कैबिनेट बैठक कल: व्यावसायिक भूमि की गिफ्ट डीड में छूट समेत कई प्रस्ताव शामिल

Mon, 05 Jan 2026 10:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 10:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव रखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
UP Cabinet meeting in Uttar Pradesh today.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने के लिए नियमावली संबंधी प्रस्ताव पास होने की संभावना है।

विज्ञापन


आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव भी आ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर दी राहत; जानें पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण ठंड से कांपा पूरा प्रदेश, कोहरा घटेगा...लेकिन सर्द हवाएं बढ़ा रहीं गलन; रेड अलर्ट जारी


इसके अलावा पीलीभीत में बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल होगा।

दिल्ली में पीएम मोदी व गृहमंत्री सहित कई नेताओं से मिले सीएम योगी
इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा आज पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना रहा। सीएम योगी ने सोमवार को सबसे पहले पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed