फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP cabinet meeting can be held in Chandauli.

प्रयागराज के बाद अब चंदौली में योगी कैबिनेट की बैठक संभव, आज होगा फैसला

Mon, 02 Mar 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Mar 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
UP cabinet meeting can be held in Chandauli.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक चंदौली में हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो प्रयागराज के बाद राजधानी के बाहर कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण व स्मृति स्थल का लोकार्पण किया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भाजपा कोर ग्रुप की पिछली मीटिंग में कैबिनेट की एक बैठक दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिस्थल पड़ाव में करने की बात तय हुई थी। इसकी तिथि तय करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर छोड़ दी गई थी। कैबिनेट की नियमित बैठक मंगलवार को होती है। लिहाजा, अगली कैबिनेट बैठक लखनऊ में होगी या चंदौली में, इसको लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक कैबिनेट की नियमित बैठक का एजेंडा फाइनल नहीं हुआ है और न ही मंत्रियों को बैठक की जानकारी दी गई है।

तैयारी में कम से कम तीन दिन लगेंगे

मुख्यमंत्री योगी राजधानी से बाहर हैं। कैबिनेट से जुड़े अधिकतर मंत्री भी अपने क्षेत्रों में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक या तो लखनऊ में हो सकती है या चंदौली में कराने के लिए उसे आगे बढ़ाया जा सकता है। सोमवार को इस बारे में फाइनल जानकारी आने की संभावना है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि लखनऊ के बाहर कैबिनेट की बैठक होनी है तो इसकी तैयारी के लिए कम से कम तीन दिन चाहिए। अभी तक इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed