{"_id":"67285dc9019144e6b00453f8","slug":"up-cabinet-meeting-approves-many-decisions-today-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट बैठक: अब पांच के बजाए तीन साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट बैठक: अब पांच के बजाए तीन साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Mon, 04 Nov 2024 03:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:08 PM IST
सार
यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया। शिक्षक अब पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ तीन साल बाद ही स्थानांतरण करवा सकेंगे। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी नीति को मंजूरी मिल गई है।
प्रदेश सरकार ने नई शीरा नीति को मंजूरी दे दी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19 फीसद शीरा मुहैया कराया जाएगा। चीनी मिलों को 20 रुपए कुंतल विनियामक शुल्क देना होगा। लघु उद्योगों को भी शीरा मुहैया कराने की व्यवस्था है।
कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर दी मंजूरी
- फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई) और फॉर्च्यून 500 कंपनियों के निवेश के लिए प्रोत्साहन नीति - 2023 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।
- उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति - 2000 के अंतर्गत मेसर्स पैजट इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय प्रोत्साहनों की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश रिटायरमेंट बेनिफिट्स रूल्स 1961 में संशोधन किया गया है।
- बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र की स्थापना हेतु ग्राम हरिया खेड़ा, परगना बागपत तहसील व जिला बागपत की ग्राम सभा की 1.0690 हेक्टेअर भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी।
- प्रदेश की प्राचीन धरोहर भवनों को एडॉप्टिव रि-यूज के अंतर्गत सार्वजनिक निजी सहभागिता मॉडल पर हेरिटेज पर्यटन इकाईयों के रूप में विकसित किया जाएगा।
- प्रदेश में परापशुचिकत्सा के क्षेत्र में पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम, डिप्लोमा कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाने को मंजूरी।
- यूपी में विश्व बैंक की सहायता से उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट क्रियान्वित किया जाएगा।
- प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत केन नहर प्रणाली के पुनरोधार की परियोजना पर व्यय वित्त समिति की बैठक द्वारा 1191 करोड़ के व्यय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।