फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet approves some big proposals today.

UP Cabinet: यूपी कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को दी मंंजूरी, अनुपूरक बजट लाएगी सरकार

Wed, 16 Nov 2022 08:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

योगी सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। बैठक में राज्य विधानमंडल सत्र को 5 दिसंबर से शुरू करने पर भी मुहर लगी है।

विज्ञापन
UP Cabinet approves some big proposals today.
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगा दी है। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से बुलाए जाने की मंजूरी दे दी गई है। इस सत्र में योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को पास किया गया है:

- राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्बर  से शुरू होगा। सत्र तीन दिन का होगा।

- दो निजी विश्वविद्यालय के आशय पत्र जारी किए गए हैं। हरित विश्वविद्यालय गाजियाबाद और महावीर विश्वविद्यालय मेरठ को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


- संजय गांधी पीजीआई में क्रिटिकल केयर के 12 बेड जोड़े गए हैं। इससे मरीजों को मदद मिलेगी। वर्तमान में क्रिटीकल केयर के 20 बेड हैं।

- उच्च न्यायालय में ट्रेनी क्लर्क का कार्यकाल एक से बढ़ाकर दो साल किया गया है।

- उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। अनुप्रयोगी वाहन को नीलाम किया जाएगा। 112 का रेस्पॉन्स टाइम 10 मिनट रह गया है। इसे और भी कम करने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नई सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट की मंजूरी। 22 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा।

- सोलर पार्क की स्थापना के लिए सार्वजनिक भूमि एक एकड़ की दर से लीज पर देंगे।

- उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 को मंजूरी मिली। पर्यटन की दृष्टि से कमजोर इलाकों को विकसित किया जाएगा। पर्यटन विकास की क्षमता का पूरा उपयोग किया जाएगा।

 बजट होटल, स्टाफ होटल, हैरिटेज होटल, कारवां टूरिज्म, वेलनेस सेंटर को बढ़ावा दिया जाएगा।

- वाइल्ड लाइफ और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।

- शक्ति पीठ सर्किट बनाया जाएगा।

- क्राफ्ट सर्किट बनाया जाएगा। इससे हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

- स्वतंत्रता संग्राम सर्किट बनाया जाएगा।

- मॉडल फायर सेफ्टी बिल 2019 को अंगीकार किया गया है। 79 में से 54 को यथावत स्वीकार किया गया है। 19 को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार स्वीकार किया गया है।

- रामपुर में नगर विकास विभाग के ट्रेनिंग सेंटर एटीएस के ट्रैनिंग सेंटर के लिए दिया है। सहारनपुर जिले में सिंचाई विभाग की भूमि एटीएस के सेंटर के लिए निशुल्क देने मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed