फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet approved many proposals in cabinet meeting in Mahakumbh 2025.

महाकुंभ से योगी ने दी महासौगात : एससीआर की तर्ज पर यूपी में बनेंगे दो नए विकास क्षेत्र, 10 प्रस्ताव मंजूर

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई कैबिनेट बैठक से प्रदेश को विकास कई कई महासौगातें दी हैं। इसके बाद उन्होंन अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संगम में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
UP Cabinet approved many proposals in cabinet meeting in Mahakumbh 2025.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मंत्रियों ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य की तरक्की से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट की बैठक में राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तर्ज पर वाराणसी-विंध्य क्षेत्र और प्रयागराज-चित्रकूट को मिलाकर दो नए विकास क्षेत्रों के गठन समेत 10 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी 54 मंत्रियों के साथ संगम पहुंचे। यहां मंत्रोच्चार के बीच सभी ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई। फिर सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान करने के बाद सीएम ने नाव पर बैठकर संगम का दौरा भी किया। इस दौरान योगी ने अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद सभी मंत्रियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन


कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन दोनों विकास क्षेत्रों के गठन का लाभ बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के एक दर्जन जिलों को मिलेगा। दोनों क्षेत्रों में आने वाले जिलों में जहां विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी, वहीं धार्मिक व पर्यटन स्थलों का विकास करके लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों विकास क्षेत्रों के गठन के बाद इन जिलों में बड़ी-बड़ी कंपनियां उद्योग लगाने के लिए आएंगी। साथ ही नॉलेज पार्क, योग केंद्र जैसे संस्थान भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने प्रदेश को दो नए एक्सप्रेसवे की सौगात देने का ऐलान भी किया। पहला एक्सप्रेसवे 320 किमी लंबा होगा, जो प्रयागराज को सोनभद्र से जोड़ेगा। वहीं, दूसरा 100 किमी लंबा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जो चंदौली से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक बनेगा। इसके अलावा प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर दो नए पुलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

बलरामपुर में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय को मंजूरी
बलरामपुर जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है। यहां स्थित 166 बेड के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय को निशुल्क चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके अलावा सार्वजनिक निजी भागेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हाथरस, बागपत और कासगंज में भी मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी गई है।

युवाओं को मिलेंगे 25 लाख स्मार्टफोन

युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने का प्रस्ताव कैबिनेट ने पारित कर दिया। ये स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को निशुल्क दिए जाते हैं। मंजूरी के बाद जल्द स्मार्टफोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूपी डेस्को लखनऊ को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। 25 लाख स्मार्ट फोन के लिए 2493 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

तीन नगर निगम जारी करेंगे म्युनिसिपल बॉन्ड
नगर निगम प्रयागराज, वाराणसी और आगरा का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में तीनों नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने के लिए बजट दिलाने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए।

इन फैसलों पर भी लगी मुहर
टाटा टेक्नोलॉजी 62 आईटीआई डेवलप करेगी
कंपनियों को सब्सिडी पर दी जाएगी जमीन
ग्रेटर आगरा में नई आवासीय योजना का होगा विस्तार
जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा अभियोजन निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed