Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: SP's focus on voter list, feedback being taken at booth level, flaws will be told to Election

यूपी उपचुनाव: सपा का वोटर लिस्ट पर फोकस, बूथ स्तर पर लिया जा रहा फीडबैक, चुनाव आयोग को बताई जाएंगी खामियां

Mon, 02 Sep 2024 07:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Sep 2024 07:17 AM IST
सार

UP by-election: यूपी में अगले माह विधानसभा की 10 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई बार आशंका जता चुके हैं कि सत्ताधारी दल मतदाता सूचियों में गड़बड़ कर सकती है।
 

विज्ञापन
UP by-election: SP's focus on voter list, feedback being taken at booth level, flaws will be told to Election
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

 विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा वोटर लिस्ट पर फोकस कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। जो भी खामियां मिलेंगी, उन्हें बिना देरी किए चुनाव आयोग तक पहुंचाने का फैसला भी किया गया है, ताकि, खामियों को दुरुस्त करवाया जा सके।

विज्ञापन


यूपी में अगले माह विधानसभा की 10 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना है। इनमें से एक सीट सीसामऊ (कानपुर) से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है, जबकि, नौ विधायकों के लोकसभा सदस्य चुने जाने से उनकी सीटें रिक्त हुई हैं। ये नौ सीटें हैं-करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, मझवा, मीरापुर, खैर, गाजियाबाद और फूलपुर।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई बार आशंका जता चुके हैं कि सत्ताधारी दल मतदाता सूचियों में गड़बड़ कर सकती है। सपा के समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इसलिए सपा नेतृत्व ने अपनी सभी जिला व शहर इकाइयों को भेजे निर्देशों में कहा है कि हर बूथ की मतदाता सूची पर विशेष नजर रखी जाए। अगर कहीं समर्थक मतदाताओं के नाम कटे मिलते हैं या किसी क्षेत्र विशेष में फर्जी मतदाता बनाने की शिकायत मिलती है तो उससे तत्काल प्रदेश सपा मुख्यालय को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश सपा कार्यालय पर तीन पदाधिकारियों की टीम बनाई गई है। जो ऐसे मामलों को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी। हाल ही में जाति विशेष के बीएलओ हटाए जाने की शिकायत लेकर सपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत निर्वाचन आयोग से मिला भी था। कार्यकर्ताओं से मिल रही गड़बड़ी संबंधी जानकारियों को हर प्लेटफॉर्म पर उठाने का निर्णय भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed