फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: SP reached Election Commission, said- notices under Goonda Act are being sent to people of a p

यूपी उपचुनाव: सपा पहुंची चुनाव आयोग, कहा- धर्म विशेष के लोगों को भेजे जा रहे हैं गुंडा एक्ट में नोटिस

Sun, 10 Nov 2024 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 11:01 PM IST
सार

UP by-election: यूपी के उपचुनाव में सपा ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है। पार्टी ने मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट पर हो रही कथित गड़बड़ियों की शिकायत की है। 

विज्ञापन
UP by-election: SP reached Election Commission, said- notices under Goonda Act are being sent to people of a p
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। शिकायती पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि बिलारी के एसडीएम सपा समर्थक मतदाताओं, विशेष रूप से धर्म विशेष के लोगों को मतदान से रोकने के लिए बड़ी संख्या में गुंडा एक्ट की नोटिस भेजकर डरा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि सत्तापक्ष के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए एसडीएम ऐसा कर रहे हैं। सपा ने आरोपी एसडीएम को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा भर्ती नहीं, छलावा कर रही : अखिलेश

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है। जब एक छल पकड़ा जाता है, तो दूसरा धोखा ले आते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पीसीएस और आरओ-एआरओ की परीक्षा में दो शिफ्ट की साजिश को अभ्यर्थी भांप गये हैं, इसीलिए आंदोलनरत हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी उनकी जायज मांग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि ये भाजपा की चाल है कि युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले और एक दिन सस्ते में मजदूरों की तरह काम करने पर मजबूर हो जाएं। इससे भाजपाई मुनाफाखोरों की तिजोरी भरती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा का भविष्य और युवाओं का भविष्य, दो विरोधाभासी बातें हैं। जो भाजपा नौकरी और रोजगार की परिभाषा में फंसाकर युवाओं और उनकी नौकरी के सपने देखने वाले उनके माता-पिता को उलझाए रखती है, उससे कोई भी उम्मीद करना बेकार है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन 10 लाख भी नौकरियां नहीं दी। नौजवानों को लैपटॉप देने काे कहा, वह वादा भी भूल गए। वाईफाई देने का वादा भी उन्हे याद नहीं रहा।

Trending Videos

सपा के एजेंंडे में विकास नहीं : योगी

UP by-election: SP reached Election Commission, said- notices under Goonda Act are being sent to people of a p
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : संवाद

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सपा के एजेंडे में विकास नहीं था। विकास उनके परिवार का हो, बस यही प्रयास रहता है। मुख्यमंत्री मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रयागराज में फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सात साल पहले प्रयागराज ही नहीं, पूरा यूपी अपराधियों की अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। यहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अयोध्या, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ में क्या हुआ, यह सबने देखा है। लखनऊ में सरेआम बेटी से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई हुई तो सपाई लाल-पीले हो गए। हमने साफ कर दिया है कि बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करोगे तो जहन्नुम नसीब होगा।

माफिया के मरने पर सपा मुखिया पढ़ने जाते हैं मर्सिया

2005 में दो विधायकों की निर्मम हत्या कर दी गई। गाजीपुर में कृष्णानंद राय की हत्या हुई। उनके साथ सात लोग मारे गए जिनमें रमेश पटेल व रमेश यादव भी शामिल थे। सात लोगों को गोलियाें से भून देने की यह घटना सपा के संरक्षण में पलने वाले उस माफिया के इशारे पर हुई थी, जिसके मरने पर सपा मुखिया मर्सिया पढ़ने गए। राजू पाल की हत्या करने वाला माफिया इसी सपा का शागिर्द बनकर प्रयागराज को बदनाम करता था। सीएम ने कहा, सरकार का मतलब समस्या के सामने लाचार होना नहीं, बल्कि इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर इसके सामने डटकर खड़ा होना व इसे हमेशा के लिए उखाड़ फेंकना है।

भव्य-दिव्य कुंभ ने प्रयागराज को दिलाई वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2007 व 2013 में कुंभ की दुर्व्यवस्था व अराजकता किसी से छिपी नहीं, जबकि 2019 में कुंभ ने भव्यता, दिव्यता, सुरक्षा, सुव्यवस्था व स्वच्छता के जो मानक गढ़े, उससे प्रयागराज वैश्विक मंच पर आ गया। उन्होंने मंच पर बैठे कई जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर कहा कि इन्होंने पिछले कुंभ को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। अब जब 2025 कुंभ दस्तक दे चुका है तो फूलपुर को भी ऐसे ही युवा-जुझारू विधायक देने के लिए सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed