{"_id":"645e928032f57b11d5072b13","slug":"up-by-election-results-swar-and-chhanbe-results-will-also-give-message-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP By-election Results : स्वार और छानबे के नतीजे भी देंगे संदेश, बनेंगी भविष्य के गठबंधन की राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By-election Results : स्वार और छानबे के नतीजे भी देंगे संदेश, बनेंगी भविष्य के गठबंधन की राहें
Sat, 13 May 2023 07:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 07:47 AM IST
सार
दोनों विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के नतीजे भविष्य में गठबंधन की राजनीति में बड़ा संदेश देंगे।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव का परिणाम भी शनिवार को सामने आएगा। दोनों विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के नतीजे भविष्य में गठबंधन की राजनीति में बड़ा संदेश देंगे।
विज्ञापन
स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव में भाजपा की सहयोगी अपना दल ने मुस्लिम प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को उतारा है। वहीं सपा ने मुस्मिल बहुल सीट पर अनुराधा चौहान को प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों का कहना है कि लेकिन निकाय चुनाव में व्यस्तता के चलते भाजपा के नेता और कार्यकर्ता स्वार विधानसभा चुनाव में उतनी ताकत नहीं लगा सके जितनी शिद्दत से रामपुर विधानसभा उप चुनाव में जुटे थे। वहीं आजम खान ने स्वार में सपा की जीत को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया है।
विज्ञापन
उधर, मिर्जापुर की छानबे सीट पर भी अपना दल और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। अपना दल से पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कोल की पत्नी रिंकी कोल हैं। सपा ने कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि छानबे सीट को अपना दल का गढ़ माना जाता है। लेकिन दोनों प्रत्याशी राजनीतिक परिवार से होने के कारण मुकाबला अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि यदि अपना दल स्वार और छानबे सीट जीतने में सफल होता है तो लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ ज्यादा मोलभाव करने की स्थिति में होगा। वहीं यदि स्वार में सपा कब्जा बरकरार रखने में सफल होती है तो सपा में आजम की स्थिति पहले की तरह मजबूत होगी, साथ ही यह संदेश भी जाएगा कि मुस्लिम वोट बैंक सपा के साथ ही है।