फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Highest votes cast in Kundarki, Ghaziabad lags behind, five policemen suspended on complaint

UP : उपचुनाव में 49.32 % मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोटिंग... गाजियाबाद फिसड्डी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 21 Nov 2024 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 07:15 AM IST
सार

UP by-election: यूपी की नौ सीटों पर बुधवार को वोट पड़े। सभी सीटों का जोड़ लें तो कुल मतदान 49.32 प्रतिशत हुआ। करीब-करीब हर सीट से छिटपुट टकराव की खबरें आती रहीं। 

विज्ञापन
UP by-election: Highest votes cast in Kundarki, Ghaziabad lags behind, five policemen suspended on complaint
यूपी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कुल 49.32 प्रतिशत वोट पड़े। झड़प की छिटपुट घटनाओं के बीच सबसे ज्यादा 57.72 प्रतिशत मतदान कुंदरकी और सबसे कम 33.3 प्रतिशत मतदान गाजियाबाद में हुआ। वहीं, चुनाव आयोग के निर्देशों को दरकिनार कर मतदाताओं की आईडी चेक करने पर पांच पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए। यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की शिकायतों के आधार पर की गई।

विज्ञापन


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर सुरक्षित (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। सपा ने कुंदरकी, मीरापुर और सीसामऊ समेत कई सीटों पर पुलिस अधिकारियों पर अपने समर्थक मतदाताओं की आईडी चेक करने और बूथ तक जाने से रोकने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने कानपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह व राकेश नादर, मीरापुर में दरोगा नीरज कुमार व ओमपाल सिंह और मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही को निलंबित कर दिया। इसके अलावा मुरादाबाद में आठ पुलिस कर्मियों को मतदान के दौरान ही ड्यूटी से हटा दिया गया। नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी जगह पर पर्याप्त मात्रा में रिजर्व ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान जहां कहीं से भी शिकायतें आईं, वहां तत्काल ईवीएम व वीवीपैट बदलने का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग प्रतिशत के मामले में कुंदरकी ने किया टॉप 

UP by-election: Highest votes cast in Kundarki, Ghaziabad lags behind, five policemen suspended on complaint
कुंदरकी में सपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब
 कुंदरकी : 57.72%
मीरापुर : 57.12%
कटेहरी : 56.9 %
करहल : 54.1%
मझवां : 50.41%
सीसामऊ : 49.13 %
खैर : 46.36 %
फूलपुर :43.44 %
गाजियाबाद :33.3 %
 

मीरापुर में एसओ ने लहराया रिवॉल्वर, गाजियाबद में दोपहर बाद बूथों पर सन्नाटा

UP by-election: Highest votes cast in Kundarki, Ghaziabad lags behind, five policemen suspended on complaint
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

मीरापुर (मुजफ्फरनगर) के ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर मतदान से रोके जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया । एसओ ककरौली का महिला मतदाताओं को रिवाल्वर दिखाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट के जरिये एसओ के निलंबन की मांग की। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शाहपुर और और जौली में ड्यूटी में ढिलाई बरतने पर एक-एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया।

गाजियाबाद में दोपहर बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। मझवां में कुछ स्थानों पर मशीन की खराबी से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। खैर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर चमन की नगरिया, जलाकसेरू और सोफा खेड़ा गांवों में चुनाव बहिष्कार किया गया। तीनों स्थानों पर कई घंटे तक मतदान बंद रहा। चंडौस क्षेत्र में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

सपा व भाजपा के बीच देखने को मिला सीधा मुकाबला

UP by-election: Highest votes cast in Kundarki, Ghaziabad lags behind, five policemen suspended on complaint
कटेहरी में चुनाव प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला।

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मतदान बुधवार को निपट गया। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदाता इस बार फर्स्ट डिवीजन नहीं आ सके। अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथों तक ले जाने की योजना बनाई तो गई लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। उधर, मतदाताओं का जो रूझान सामने आया उसमें बसपा मुख्य लड़ाई से बाहर होती दिखी। सत्तारूढ़ भाजपा व सपा के प्रत्याशियों के बीच ही विधायक बनने की सीधी जंग देखने को मिली।

कटेहरी के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में मतदान से पहले की स्थिति कुछ और थी। तब मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था। यह संभावना थी कि बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा अपने सजातीय मतों में सेंध मारी कर सपा को तगड़ी चोट देंगे। ऐसा फिलहाल आमतौर पर होता नहीं दिखा। एक संभावना यह भी थी कि भाजपा ने सवर्ण दावेदारों को एक सिरे से नकार दिया तो इससे नाराज कुछ सवर्ण मतदाता युवा प्रत्याशी अमित वर्मा का साथ दे सकते हैं। मतदान के दौरान यह संभावना भी शून्य होती दिखी।

ऐसे में कटेहरी, भीटी समेत टांडा ब्लाक के हिस्से में भाजपा व सपा के बीच ही सीधी लड़ाई दिखाई पड़ी। इनमें से विजेता कौन होगा यह दो दिन बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन मुकाबला अत्यंत रोचक हुआ है। उधर तमाम कोशिश के बाद भी उपचुनाव में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता फर्स्ट डिवीजन नहीं आ सके। दो वर्ष पहले हुए सामान्य चुनाव में जहां 62 फीसद से अधिक मतदान हुआ था, तो वहीं अब मतदान प्रतिशत 56 फीसद पर ही सिमट गया।

खैर में कई जगह चुनाव बहिष्कार

खैर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर चमन की नगरिया, जलाकसेरू और सोफा खेड़ा गांवों में चुनाव बहिष्कार किया गया। तीनों स्थानों पर कई घंटे तक मतदान बंद रहा। वहीं गाजियाबाद में दोपहर बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। मझवां में कुछ स्थानों पर मशीन की खराबी से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

करहल में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या

करहल के जाटवान मोहल्ले की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी भाजपा को वोट करना चाहती थी। लेकिन सपा में वोट देने के लिए उसे धमकाया गया था। इस वजह से बेटी की हत्या की गई। वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दलित बेटी को सपा के गुंडों ने मार डाला। वह भाजपा को वोट कराना चाहती थी। इस वजह से उसको मार डाला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि करहल में सपा जीत रही है, भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed