{"_id":"6728e00337187935e4010c45","slug":"up-by-election-dispersion-of-dalit-votes-is-hollowing-out-bsp-this-party-is-also-causing-loss-along-with-bjp-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: बसपा को खोखला कर रहा है दलित वोटों का बिखराव, भाजपा-सपा के साथ ये दल भी कर रहा है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: बसपा को खोखला कर रहा है दलित वोटों का बिखराव, भाजपा-सपा के साथ ये दल भी कर रहा है नुकसान
Mon, 04 Nov 2024 08:23 PM IST
रोहित मिश्र
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:23 PM IST
सार
UP by-election: लोकसभा चुनाव में यूपी में शून्य सीट पर सिमट गई बसपा को प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले चुनावों में भी राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव में बसपा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपचुनाव में अकेले दम पर उतरी बहुजन समाज पार्टी के लिए दलित वोट बैंक के बिखराव को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी के तमाम प्रयासों के बावजूद दलिताें का रुझान अन्य दलों की तरफ दिखाई पड़ रहा है। भाजपा, कांग्रेस और सपा के बाद अब आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भी बसपा को उपचुनाव में नुकसान पहुंचाने की जुगत में है।
विज्ञापन
बता दें कि बसपा का वोट बैंक बीते एक दशक के दौरान आधा हो चुका है। इसकी मुख्य वजह भाजपा रही, जिसने 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के वोट बैंक में गहरी सेंध लगाई थी। हालांकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से बसपा को फायदा हुआ था और उसके 10 प्रत्याशी जीतकर सांसद बने थे।
विज्ञापन
इसके बाद बसपा ने दोबारा अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका यह फैसला गलत साबित हुआ और वोटरों ने दोबारा अन्य दलों में विकल्प तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बसपा से नगीना सीट छीन ली। वहीं पार्टी को वर्ष 2014 के चुनाव की तरह किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। इसकी मुख्य वजह दलित वोटरों का बसपा से मोहभंग होना माना जा रहा है। अब देखना यह है कि लगातार एससी-एसटी आरक्षण के उपवर्गीकरण का विरोध कर रही बसपा का साथ दलित वोटर देंगे कि नहीं।