फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: BJP distanced itself from the poster of its candidate on katehari assebly seat.

यूपी उपचुनाव: अपने प्रत्याशी के चर्चा में आए पोस्टर से भाजपा ने किया किनारा, कहा - ये विपक्षियों की साजिश

Fri, 08 Nov 2024 04:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2024 04:46 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के लगाए गए पोस्टर से भाजपा ने किनारा करते हुए इसे विपक्षियों की साजिश करार दिया है। पोस्टर में कहा गया था कि अबकी बार या तो जिता दीजिए या मृत्यु शैय्या पर लिटा दीजिये।

विज्ञापन
UP by-election: BJP distanced itself from the poster of its candidate on katehari assebly seat.
पोस्टर को अब हटा लिया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चर्चा में आया भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद से जुड़ा पोस्टर अब हट गया है। इसमें उनकी तरफ से लिखा था या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा। जिसका मतलब है कि अबकी बार या तो जिता दीजिए या मृत्यु शैय्या पर लिटा दीजिये।
विज्ञापन


जीवन मरण से जोड़कर लगा यह पोस्टर जितनी तेजी से वायरल हुआ उतनी ही तेजी से हट भी गया। अब शुक्रवार को भाजपा ने इस पोस्टर से किनारा कर लिया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी सामने आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में एक और पोस्टर चर्चा में, भाजपा प्रत्याशी ने लिखा कुछ ऐसा... जिसका किसी को न था अंदाजा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा के विशेष सचिव की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल


उन्होंने कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। मैंने प्रत्याशी और उनके पुत्र से बात की है। उनकी तरफ से पोस्टर नहीं लगा है। उधर सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि जनता ओछी भावनाओं पर वोट नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के दीर्घायु की कामना की लेकिन कहा कि हार तय देख भाजपा कोई हथकंडा छोड़ना नहीं चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed