फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Budget Session 2025: CM Yogi Adityanath addressed the house.

UP Budget session: सीएम योगी का दावा- यूपी में छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला गया

Fri, 21 Feb 2025 12:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2025 12:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बजट सत्र में सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बीते सात वर्षों में हमारी सरकार ने यूपी में छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है।

विज्ञापन
UP Budget Session 2025: CM Yogi Adityanath addressed the house.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला गया है और हमारी सरकार ने यूपी में छह करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। प्रदेश में निवेश आ रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि वर्ष 2029 तक यूपी की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन की हो जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाकुंभ जैसा वैश्विक आयोजन हो रहा है इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर तीन लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा। जिस प्रदेश को सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने बीमारू राज्य बना रखा था वो अब हर सेक्टर में विकास कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्याएं कर रहा था। अब यूपी गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और इथेनॉल के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। किसानों को उनकी फसल के मूल्य का भुगतान समय पर किया जा रहा है। पूरा देश और दुनिया प्रदेश के विकास को लेकर आशान्वित है और हमारे विकास में योगदान देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों की महंगाई पर बोले वित्तमंत्री
सदन में महंगाई पर विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम वैट लग रहा है। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसी को भी कोई तकलीफ न होने पाए। सब्जियों के दाम डिमांड और सप्लाई के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। सरकार पूरी तरह से गरीबों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed