फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Budget Allocation Process in the State Goes Fully Digital—No More Need for Hard Copies; Here Is the Reason

UP: प्रदेश में बजट आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, अब हार्ड कॉपी की जरूरत खत्म; इस वजह से लिया ऐसा फैसला

Thu, 04 Jun 2026 08:44 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 08:44 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने बजट आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। अब बजट आदेशों की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश सीधे प्रणाली में अपडेट होंगे, जिससे भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा तक डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकरण पूरा करना होगा।

विज्ञापन
UP: Budget Allocation Process in the State Goes Fully Digital—No More Need for Hard Copies; Here Is the Reason
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बजट आवंटन और कोषागार प्रक्रिया को तेज और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर बजट आवंटन आदेशों की हार्ड कॉपी कोषागार में जमा करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। अब डिजिटल हस्ताक्षरित कंप्यूटर जनित बजट आवंटन आदेश जारी होते ही स्वतः कोषागार प्रणाली में लोड और अपडेट हो जाएंगे।

विज्ञापन


वित्त विभाग की सचिव संदीप कौर द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, अभी तक कई विभागों में डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) की व्यवस्था होने के बावजूद कोषागार हार्ड कॉपी मिलने के बाद ही बजट आवंटन अपडेट कर रहे थे, जिससे भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी हो रही थी।
विज्ञापन


शासनादेश में स्पष्ट किया है कि अब ‘बजट एलॉट’ एप्लीकेशन में बिना डिजिटल हस्ताक्षर के कोई बजट आवंटन आदेश जनरेट नहीं होगा। जिन विभागों ने अभी तक अपने सुपर यूजर का डीएससी पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें हर हाल में 15 जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed