UP Budget Live Updates: किसानों को मुफ्त पानी, अयोध्या को 140 करोड़, जानिए बजट से किसे क्या मिला
{"_id":"603322987bb6876d3238bb75","slug":"up-budget-2021-live-updates-up-uttar-pradesh-budget-2021-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Budget Live Updates: किसानों को मुफ्त पानी, अयोध्या को 140 करोड़, जानिए बजट से किसे क्या मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 22 Feb 2021 01:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:07 PM IST
खास बातें
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को योगी सरकार का पांचवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने किसानों को साधने के लिए कई एलान किए हैं। मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। सामूहिक विवाह योजना का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना लाई जाएगी।प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे। कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ का बजट। अयोध्या के लिए 140 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। यहां पढ़ें बजट से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट
- फोटो : यूपी विधानसभा
लाइव अपडेट
01:07 PM, 22-Feb-2021
सीएम योगी ने बजट को सराहा
सीएम योगी ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट के लिए वित्त मंत्री की सराहना की है। उनका कहना है कि बजट को सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह बजट युवाओं को समर्पित है। उन्होंने पेपर लेस बजट के लिए वित्त मंत्री को विशेष धन्यवाद दिया।01:03 PM, 22-Feb-2021
अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग
अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के लिए 300 करोड़ की व्यवस्था। बजट में अयोध्या से संबंधित कई और घोषणाएं भी की गई हैं।गरीब कलाकारों को 2000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी सरकार।
विज्ञापन
12:58 PM, 22-Feb-2021
उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण एलान
हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय बनेगा।26 जिलों में माडल राजकीय महाविद्यालयों के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था।
लखनऊ में बनेगा जनजातीय संग्रहालय, इसके लिए 8 करोड़ की व्यवस्था।
छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य गौरव पुरस्कार दिए जाएंगे।
12:55 PM, 22-Feb-2021
खादी और ग्रामोद्योग
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत सामान्य महिला एवं आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को दस लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण तथा सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था। माटीकला की परम्परागत कला एवं कारीगरों को संरक्षित-संवर्धित करने के लिए बजट में दस करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।12:52 PM, 22-Feb-2021
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए घोषणाएं
प्रदेश में एक जिला- एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपये की घोषणा।उत्तर प्रदेश स्टेट स्पिनिंग कंपनी की बंद पड़ी कताई मिलों की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क/आस्थान/क्लस्टर स्थापित कराए जाने का निर्णय। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 30 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था।
12:50 PM, 22-Feb-2021
आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स के लिए घोषणाएं
यमुना एक्सप्रेस वे में जेवर एअरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना।बुंदेलखंड में रक्षा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना का लक्ष्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 22-Feb-2021
किसानों के लिए घोषणाएं
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।इसके लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 से आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना संचालित की जाएगी।
इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए 600 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है।
किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा देने के लिए 700 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है।
रियायती दरों पर किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराने के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के लिए वर्ष 2021-22 के लिए 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है।
12:39 PM, 22-Feb-2021
औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के लिए की गई घोषणाएं
प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपये का एलान किया।गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 860 करोड़ रुपये का एलान किया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 1492 करोड़ रुपये का एलान किया।
गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 7200 करोड़ रुपये और निर्माण कार्य के लिए 489 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की।
12:35 PM, 22-Feb-2021
जानिए किस योजना को कितना बजट
आवास के लिए 10029 करोड़ का प्रावधानअमृत योजना के लिए 2200 करोड़ का बजट
स्मार्ट सिटी के लिए 2000 करोड़
कान्हा गौशाला के लिए 80 करोड़
मुख्यमंत्री समग्र सम्पदा विकास के लिए 1000 करोड़
पीएम आवास ग्रामीण के लिए 7000 करोड़
राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी के तहत 5500 करोड़
पीएम सड़क योजना के लिए 5000 करोड़ की व्यवस्था
12:30 PM, 22-Feb-2021
सूचना प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स का निर्माण
लखनऊ में एयरपोर्ट के सामने नादरगंज में 40 एकड़ क्षेत्रफल में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित।जेवर एयरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी
यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर एयरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना होगी।