फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP will give ticket by taking an affidavit 'I don't have criminal history', party chief Mayawati gave instructions

यूपी: ‘मेरा आपराधिक इतिहास नहीं है’ शपथपत्र लेकर टिकट देगी बसपा, पार्टी प्रमुख मायावती ने दिए निर्देश

Fri, 24 Dec 2021 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 24 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

चुनावी तैयारियों को लेकर बसपा सुप्रीमो अपने पदाधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं। उन्होंने दो दिन तक लगातार पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सबसे ज्यादा फोकस उम्मीदवारों की छवि पर किया गया है। मायावती ने कहा है कि हत्या, अपहरण, महिला उत्पीड़न, बवाल या अन्य जघन्य अपराध के आरोपी किसी व्यक्ति को भी टिकट न  दिया जाए।

विज्ञापन
UP: BSP will give ticket by taking an affidavit 'I don't have criminal history', party chief Mayawati gave instructions
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में बसपा ऐसे उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने इस बाबत अपने सभी मुख्य जोन इंचाजोँ एवं जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवार से यह शपथ पत्र भी लिया जाए उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

विज्ञापन


चुनावी तैयारियों को लेकर बसपा सुप्रीमो अपने पदाधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं। उन्होंने दो दिन तक लगातार पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सबसे ज्यादा फोकस उम्मीदवारों की छवि पर किया गया है। मायावती ने कहा है कि हत्या, अपहरण, महिला उत्पीड़न, बवाल या अन्य जघन्य अपराध के आरोपी किसी व्यक्ति को भी टिकट न  दिया जाए। हर उम्मीदवार के बारे में अच्छी तरह से पड़ताल कर ली जाए।

विज्ञापन

मायावती ने कहा कि कुछ लोगों पर मुकदमे हो जाते हैं पर वे उसमें दोष मुक्त हो चुके होते हैं या फिर उनके बारे में तमाम तरह की केवल चर्चाएं रहती हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों से शपथपत्र लेना जरूरी है कि वे किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं हैं और न ही उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज है।

एक सीट पर तीन का औसत रखें

मायावती ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर टिकट के लिए कम से कम तीन आवेदकों का औसत रखें। उनमें जो भी सबसे बेहतर हो, उसे ही टिकट दिया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार का वोट बैंक, छवि और उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि का आकलन जरूर कर लिया जाए। बसपा का काडर वोटर तो उसे मिलेगा ही पर उसके पास इसके अलावा कितना अतिरिक्त वोटर जुड़ सकता है, इस पर गंभीरता से अध्ययन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed