फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP, which won zero seats in the Lok Sabha, has set up an investigation, the reasons for the defeat will b

यूपी: लोकसभा में शून्य सीटों पर आई बसपा ने बैठाई जांच, समीक्षा बैठक में शामिल होंगे आकाश आनंद

Sat, 15 Jun 2024 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

BSP performance in UP: लोकसभा चुनाव में बसपा यूपी में शून्य सीटों पर सिमट गई। बसपा कहीं पर नंबर दो पर नहीं रही। चुनाव में इस बुरी हालत के लिए बसपा ने जांच बैठाई है। 

विज्ञापन
UP: BSP, which won zero seats in the Lok Sabha, has set up an investigation, the reasons for the defeat will b
बसपा के प्रदर्शन से नाखुश हैं मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बसपा अब आत्ममंथन के मूड में है। बसपा को बीते लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से कोई सीट नहीं मिली थी। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उसे सिर्फ एक सीट मिली थी। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त की रिपोर्ट बसपा सुप्रीमो मायावती को सौंप दी गयी है। पार्टी के जोनल कोआर्डिटनेटर और जिलाध्यक्षों द्वारा सौंपी गयी रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बसपा सुप्रीमो जल्द ही यूपी समेत कई प्रदेशों के पदाधिकारियों को तलब करने की तैयारी में हैं, जिनके साथ चुनाव नतीजों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में बसपा के पूर्व नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने सभी जोनल कोआर्डिटनेटर और जिलाध्यक्षों से चुनाव में मिली शिकस्त की वजहों पर रिपोर्ट मांगी थी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक सभी जगहों से रिपोर्ट मिलने के बाद समीक्षा का दौर शुरू हो चुका है। जल्द होने वाली पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी संगठन में कई अहम बदलाव भी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, जल्द होने वाले कई सीटों पर उपचुनाव में पार्टी की भूमिका भी तय होगी। सूत्रों के मुताबिक बसपा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी उतार सकती है। इस पर बसपा सुप्रीमो की समीक्षा बैठक में मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed