{"_id":"69dbb0b7e5abd077aa0bd426","slug":"up-bsp-officials-set-up-camp-to-demonstrate-strength-on-ambedkar-jayanti-two-lakh-people-expected-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन के लिए बसपा पदाधिकारियों ने डाला डेरा, दो लाख लोगों के आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन के लिए बसपा पदाधिकारियों ने डाला डेरा, दो लाख लोगों के आने की संभावना
Sun, 12 Apr 2026 08:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:18 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी तैयारियों के लिए सभी 18 मंडलों के जोनल प्रभारियों ने राजधानी में डेरा डाल दिया है। सोमवार रात से कार्यकर्ताओं के राजधानी आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह आठ बजे मॉल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के नाम संदेश जारी करेंगी।
विज्ञापन
बसपा का मुख्य कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में होगा, जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत सभी मंडलों के जोनल प्रभारी, क्षेत्र प्रभारी और जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी तैयारियों के लिए सभी 18 मंडलों के जाेनल प्रभारियों ने राजधानी में डेरा डाल दिया है। फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और किसी भी पदाधिकारी द्वारा संबोधन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे पदाधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात से कार्यकर्ताओं के राजधानी आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पार्टी द्वारा मॉल एवेन्यू से गोमतीनगर तक पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद छत्तीसगढ़ के रायपुर में और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे।