फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Breast cancer can also be the cause of an 'unsteady gait'; symptoms appeared before the disease was diagno

UP: स्तन कैंसर भी हो सकता 'लड़खड़ाते कदमों' की वजह, 77% मामलों में बीमारी से पहले नजर आए लक्षण; पढ़ें रिपोर्ट

Sat, 06 Jun 2026 11:52 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 06 Jun 2026 11:52 AM IST
सार

नए अध्ययन में पाया गया कि चलने में लड़खड़ाहट, संतुलन बिगड़ना, कंपकंपी, आंखों की असामान्य गतिविधियां और बोलने में दिक्कत जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षण स्तन कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। अधिकांश मामलों में ये लक्षण कैंसर की पहचान से पहले दिखाई दिए, जिससे समय पर जांच और उपचार संभव हो सकता है।

विज्ञापन
UP: Breast cancer can also be the cause of an 'unsteady gait'; symptoms appeared before the disease was diagno
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

स्तन में गांठ या फिर आकार बदलना ही स्तन कैंसर का एकमात्र लक्षण नहीं है। चलने-फिरने में समस्या या फिर शरीर का संतुलन बिगड़ने जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, केजीएमयू, एम्स रायबरेली, एरा और टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज के साझा अध्ययन में यह बात सामने आई है। इसे एनल्स ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी जर्नल के ताजा अंक में स्थान मिला है।
विज्ञापन


केजीएमयू में न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व एवं एरा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी के वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. आरके गर्ग ने इस अध्ययन की अगुवाई की। इसमें दुनिया भर में प्रकाशित 172 मरीजों के मामलों और 275 मरीजों वाले 17 कोहोर्ट अध्ययनों का विश्लेषण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कैंसर कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र में मौजूद समान प्रोटीनों पर एक साथ हमला कर देती है। इस वजह से शरीर में इनके खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हो जाती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि किसी महिला में बिना स्पष्ट कारण के अचानक संतुलन बिगड़ना, पार्किंसन जैसे लक्षण, शरीर में अकड़न या आंखों की असामान्य गतिविधियां विकसित हों तो चिकित्सकों को स्तन कैंसर की आशंका भी ध्यान में रखनी चाहिए। ऐसे मामलों में समय पर जांच से कैंसर का जल्द पता लगाया जा सकता है। इससे इलाज के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

 

77 फीसदी मामलों में बीमारी से पहले नजर आए लक्षण

अध्ययन के अनुसार, स्तन कैंसर से जुड़े न्यूरोलॉजिकल विकारों में सबसे अधिक मामले सेरिबेलर सिंड्रोम (मस्तिष्क के संतुलन नियंत्रित करने वाले हिस्से की बीमारी) के पाए गए। कुल मामलों में से करीब 77 प्रतिशत मरीजों में न्यूरोलॉजिकल लक्षण कैंसर की पहचान से पहले सामने आए। 

इनमें चलने में लड़खड़ाहट, बोलने में दिक्कत, चक्कर, आंखों की असामान्य गतिविधियां और कंपकंपी जैसे लक्षण शामिल थे। सेरिबेलर मामलों में 60.9 प्रतिशत मरीजों की स्थिति स्थिर रहने या बिगड़ने की रिपोर्ट मिली, जबकि 26.8 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु हो गई।

 


 

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क

  • चलने में लड़खड़ाहट या संतुलन बिगड़ना।
  • बोलने में अस्पष्टता या तुतलाहट।
  • हाथ-पैरों में अकड़न और दर्दनाक ऐंठन।
  • कंपकंपी या पार्किंसन जैसे लक्षण।
  • आंखों की अनियंत्रित गतिविधियां।
  • बार-बार चक्कर आना और समन्वय में कमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed