फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Both Deputy Chief Ministers make revelations in the cough syrup case; dismissed constables Alok and Dabbu

यूपी: कफ सिरप कांड में दोनों डिप्टी सीएम का खुलासा, अखिलेश संग फोटो में दिखे बर्खास्त सिपाही आलोक व डब्बू

Sat, 20 Dec 2025 08:44 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 20 Dec 2025 08:44 AM IST
सार

कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपियों की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वायरल फोटो को लेकर सियासत तेज हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फोटो सार्वजनिक कर सपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
UP: Both Deputy Chief Ministers make revelations in the cough syrup case; dismissed constables Alok and Dabbu
डिप्टी सीएम तस्वीर दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कोडीन कफ सिरप मामले के आरोपियों की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जो तस्वीर सार्वजनिक की गई, उसमें एसटीएफ का बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह और राजधानी के वरिष्ठ सपा नेता के दामाद डब्बू यादव की फोटो है। आलोक सिंह को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं डब्बू यादव की भूमिका की पड़ताल जारी है। इसके अलावा बर्खास्त जेल वार्डर महेंद्र सिंह भी एसटीएफ के रडार पर है।

विज्ञापन


नशीले कफ सिरप की तस्करी के मामले का आरोपी आलोक सिंह पूर्व सांसद एवं बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी है। वहीं डब्बू सिंह की भी धनंजय से करीबी बताई जाती है। धनंजय सिंह बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के साथ अपने पुराने रिश्तों की बात कबूल कर चुके हैं। आलोक और डब्बू की धनंजय सिंह के साथ तमाम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन


 अब आलोक और डब्बू यादव की अखिलेश के साथ तस्वीर ने इस मामले की जांच में नया मोड़ ला दिया है। सूत्रों के मुताबिक डब्बू यादव राजधानी और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार करता है। हालांकि डब्बू यादव की कफ सिरप मामले में संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल घेरे में दोनों चेहरे

डिप्टी सीएम ने जिस फोटो को सार्वजनिक कर सपा अध्यक्ष पर आरोप लगाया है, उसमें बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और डब्बू यादव को लाल घेरे में चिन्हित कर उनके नाम भी लिखा गया है। साथ ही, इसमें आलोक सिपाही बना सपाई लिखा था। डिप्टी सीएम द्वारा फोटो के जरिये साधे गए निशाने के बाद सपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस फोटो का जिक्र करते हुए कहा कि सपा को इस बारे में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed