फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: revised syllabus for class 9th to12th released

यूपी बोर्डः 9वीं से 12वीं तक का संशोधित पाठ्यक्रम जारी, जानें- किस टॉपिक के कितने अंक

Wed, 19 Aug 2020 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
UP Board: revised syllabus for class 9th to12th released
- फोटो : amar ujala

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए सत्र 2020-21 का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इससे छात्र आसानी से समझ सकेंगे कि इस साल कितने टॉपिक को पढ़ना है और किस टॉपिक के कितने अंक निर्धारित हैं। परिषद ने संशोधित पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही इसे सभी शिक्षकों और छात्रों को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की किताबें पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रकाशित की गई हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हैं। ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसे देखते हुए बोर्ड ने पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करने का निर्णय किया था। हालांकि शिक्षकों को स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही थी कि वे किस टॉपिक को पढ़ाएं और किसे न पढ़ाएं।
विज्ञापन


संशोधित पाठ्यक्रम में शुरू में वह हिस्सा दिया गया है, जो छात्रों को नहीं पढ़ना है। उसके बाद वे टॉपिक दिए गए हैं, जिनको इस सत्र में पढ़ना है। उदाहरण के तौर पर कक्षा 10 के हिंदी विषय के काव्य भाग के संशोधित पाठ्यक्रम में बताया गया है कि सुमित्रानंदन पंत की चंद्रलोक के प्रथम बार, महादेवी वर्मा की वर्षा सुंदरी के प्रति, माखनलाल चतुर्वेदी की जवानी, केदारनाथ सिंह की नदी, अशोक वाजपेयी की युवा जंगल नहीं पढ़नी है। वहीं, महादेवी वर्मा की हिमालय से, सुमित्रानंदन पंत की चींटी, माखनलाल चतुर्वेदी की पुष्प की अभिलाषा, अशोक वाजपेयी की भाषा एकमात्र अनंत है पढ़नी है। अन्य विषयों के भी टॉपिक को इसी तरह क्रमवार समझाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित पाठ्यक्रम में यह भी बताया गया है कि किस टॉपिक से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे छात्र समझ सकेंगे कि किन विषयों के किस टॉपिक पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा अंक पा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed