फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Results 2026: Adrija and Aarohi Singh Top Class 10 from Lucknow, Scoring 577 Marks.

UPMSP Result 2026: बारहवीं में लखनऊ की पौ बारह, दसवीं में दिखा दम; अद्रिजा, आरोही और सुभान अली जिले में अव्वल

Thu, 23 Apr 2026 10:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:24 PM IST
सार

लखनऊ में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम की छात्राओं अद्रिजा और आरोही सिंह ने 577 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव पाया। विद्यालय में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
UP Board Results 2026: Adrija and Aarohi Singh Top Class 10 from Lucknow, Scoring 577 Marks.
अद्रिजा और आरोही ने 600 में 577 अंक हासिल किए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट में पूरे प्रदेश में अपनी बादशाहत साबित की है। 89.17 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लखनऊ जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर है। हाईस्कूल के मेधावियों ने भले ही उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में टॉप न किया हो लेकिन 75 जनपदों में 92.90 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ प्रदेश में 14वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


जिले से यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष इंटरमीडिएट में 51,724 और हाईस्कूल में 49,969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पिछले वर्ष लखनऊ ने इंटरमीडिएट के रिजल्ट में प्रदेश में 48वां और 10वीं में 16वां स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन

अद्रिजा, आरोही और सुभान अली जिले में अव्वल

इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस की अद्रिजा और आरोही ने 96.17 फीसदी अंक हासिल करके संयुक्त रूप से प्रदेश में 10वां और जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट में एसकेडी एकेडमी के सुभान अली ने 95 फीसदी अंक लाकर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं में बेटे और 12वीं बेटियों का दबदबा

लखनऊ। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में बेटियों ने फिर से एक बार अपना जलवा बिखेरा है। हालांकि इस बार बेटों का प्रदर्शन भी अच्छा है। हाईस्कूल की जनपद स्तरीय मेरिट में बेटे और इंटरमीडिएट में बेटियों का दबदबा है। 



जनपद स्तर पर हाईस्कूल में इस बार पहले दस स्थान पर 18 मेधावी हैं। इनमें 10 छात्र और आठ छात्राएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट स्तर पर जिले के टॉप-10 में कुल 15 मेधावी हैं। इनमें 11 बेटियां और चार बेटे शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed