{"_id":"62adccc6030c754dc55429a2","slug":"up-board-result-2022-two-students-of-gonda-district-made-place-in-top-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2022: गोंडा जिले की मुस्कान और शुभंकर ने प्रदेश के टॉप 10 में जगह बनाकर लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2022: गोंडा जिले की मुस्कान और शुभंकर ने प्रदेश के टॉप 10 में जगह बनाकर लहराया परचम
Sat, 18 Jun 2022 06:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:31 PM IST
सार
गोंडा जिले के दो विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त किया। मुस्कान शुक्ला ने प्रदेश में छठवां जबकि शुभंकर तिवारी ने आठवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
गोंडा जिले की मुस्कान शुक्ला और शुभंकर तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिट की परीक्षा का परिणाम शनिवार दोपहर घोषित हो गया। परिणाम जारी होने से सफल परीक्षार्थियों में उत्साह दिखा। जिले के हाईस्कूल के परीक्षार्थी तो प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल होने से चूक गए लेकिन इंटरमीडियट के दो छात्रों ने टाप टेन सूची में स्थान बनाया है। जिससे जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की टॉप टेन सूची में छठवें स्थान पर इंटर की छात्रा मुस्कान शुक्ला रहीं। वहीं, आठवें स्थान पर शुभाकंर तिवारी रहे। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.02 फीसदी व इंटरमीडियट का 89.26 फीसदी रहा।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा परिणाम एक ही दिन में दो चरणों में जारी हुआ। बोर्ड परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में पंजीकृत 46253 में 41330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 35966 परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल का परिणाम 87. 02 फीसदी रहा।
इसी तरह इंटरमीडियट में पंजीकृत 34666 में 32157 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 28704 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडियट का परिणाम 89. 26 फीसदी रहा।