UP Board UPMSP Result Live Updates: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 रहा
{"_id":"62ad524b1849e102eb01398d","slug":"up-board-result-2022-live-updates-upmsp-lucknow-sarkari-result-class-10th-12th-today-at-upresults-nic-in","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board UPMSP Result Live Updates: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 18 Jun 2022 05:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Jun 2022 05:34 PM IST
खास बातें
यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
विज्ञापन
योगेश प्रताप सिंह व अभिमन्यु वर्मा।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:31 PM, 18-Jun-2022
12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 28 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है:
- 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर फतेहपुर की दिव्यांशी रहीं।
- द्वितीय स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे।
- तृतीय स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण रहे।
- चौथे स्थान पर कानपुर नगर के प्रभाकर पाठक, प्रयागराज की जिया मिश्रा और प्रयागराज की ही आंचल यादव और बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा रहे।
- पांचवे स्थान पर मुरादाबाद के जतिन राय, लखनऊ की स्वाती गोस्वामी और सुल्तानपुर की श्रेया सोनी रही हैं।
- छठे स्थान पर फतेहपुर की मुस्कान तिवारी व प्रिया और सुल्तानपुर की रीशू रहीं।
- प्रदेश में सातवें स्थान पर जालौन की श्रुति गुप्ता रही हैं।
- आठवें स्थान पर प्रतागढ़ के रवि प्रकाश मिश्रा, फतेहपुर के रजनीश कुमार और गोंडा के शुभंकर तिवारी रहे।
- नवें स्थान पर सर्वाधिक छह विद्यार्थी रहे। जिनमें से अलीगढ़ के शोभित वर्मा, रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव, बांदा की स्नेहा भारद्वाज, प्रतापगढ़ की आस्था सिंह, फतेहपुर के उत्कर्ष अवस्थी, अंबेडकरनगर के अभिनव द्विवेदी रहे।
-10वें स्थान पर मुरादाबाद के संदीप तिवारी और अंबेडकरनगर की आंचल यादव रहीं।
05:18 PM, 18-Jun-2022
योगेश प्रताप सिंह व अभिमन्यु वर्मा।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में बाराबंकी जिले के तीन मेधावियो ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई। इसमें योगेश प्रताप सिंह ने जहां 475 अंक पाकर 95% के साथ टॉप सेकंड पर रहे। वहीं अभिमन्यु वर्मा ने 470 अंक पाकर 94% के साथ चौथे तथा प्रवीन कुमार 467 अंक हासिल कर 93% के साथ छठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
04:26 PM, 18-Jun-2022
12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने प्रदेश मे पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे हैं। तीसरे स्थान पर फतेहपुर के ही बालकृष्ण रहे हैं।
04:20 PM, 18-Jun-2022
12वीं की परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.21 व बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.15 है। खास बात है कि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के मुकाबले 8.94 प्रतिशत अधिक रहा है।
- यूपी बोर्ड परीक्षा में लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति गोस्वामी ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्टेट मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया यह इंटर की जिला मेरिट में प्रथम स्थान पर है।
- यूपी बोर्ड परीक्षा में लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति गोस्वामी ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्टेट मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया यह इंटर की जिला मेरिट में प्रथम स्थान पर है।
04:11 PM, 18-Jun-2022
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 रहा।
03:26 PM, 18-Jun-2022
10वीं की परीक्षा में 27 विद्यार्थी टॉप 10 में स्थान बनाने में सफल रहे:
- प्रथम स्थान कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने हासिल किया।
- दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रहीं।
- तीसरे स्थान पर अनिकेत शर्मा रहे।
- चौथे स्थान पर पलक अवस्थी और आस्था सिंह रहीं।
- पांचवे स्थान पर एकता वर्मा, अथर्व श्रीवास्तव, नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी रहें।
- छठा स्थान शीतल वर्मा ने प्राप्त किया।
- सातवें स्थान पर इषिता वर्मा, कशिश यादव और हर्षिता शर्मा रहीं।
- आठवें स्थान पर अजय प्रताप सिंह, राज यादव, ओमशी सिंह, अंजलि चौहान और आशुतोष कुमार रहे।
- नवें स्थान पर शिवा, अनुप्रिया जैन और रोशनी निषाद रहीं।
- 10 वें स्थान पर अभय पटेल, हर्षिता सिंह, आस्था तिवारी, निष्ठा यादव ओर अंशू यादव रहीं।
- प्रथम स्थान कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने हासिल किया।
- दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रहीं।
- तीसरे स्थान पर अनिकेत शर्मा रहे।
- चौथे स्थान पर पलक अवस्थी और आस्था सिंह रहीं।
- पांचवे स्थान पर एकता वर्मा, अथर्व श्रीवास्तव, नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी रहें।
- छठा स्थान शीतल वर्मा ने प्राप्त किया।
- सातवें स्थान पर इषिता वर्मा, कशिश यादव और हर्षिता शर्मा रहीं।
- आठवें स्थान पर अजय प्रताप सिंह, राज यादव, ओमशी सिंह, अंजलि चौहान और आशुतोष कुमार रहे।
- नवें स्थान पर शिवा, अनुप्रिया जैन और रोशनी निषाद रहीं।
- 10 वें स्थान पर अभय पटेल, हर्षिता सिंह, आस्था तिवारी, निष्ठा यादव ओर अंशू यादव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 18-Jun-2022
शिवांश वाजपेयी।
- फोटो : amar ujala
एसकेडी अकादमी के शिवांश वाजपेयी ने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
03:00 PM, 18-Jun-2022
युवराज सिंह।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पब्लिक कॉलेज के युवराज सिंह ने 10वीं की परीक्षा में 90.03 प्रतिशत अंक हासिल किए।
02:20 PM, 18-Jun-2022
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
02:11 PM, 18-Jun-2022
10वीं की परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 88.18 प्रतिशत रहा है। इस बार के परिणाम में फिर से बालिकाओं ने बाजी मारी है।