फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Pre board examinations of the current session will be held in February and main in March, academic calendar for the academic session 2022-23 released

यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च में होगी : 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं एक से 15 फरवरी 2023 तक

Tue, 10 May 2022 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 May 2022 11:36 AM IST
सार

दसवीं व 12वीं कक्षाओं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में और प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
UP Board: Pre board examinations of the current session will be held in February and main in March, academic calendar for the academic session 2022-23 released
UP Board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार यूपी बोर्ड के स्कूलों में वर्तमान सत्र 2022-23 में सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही दसवीं व 12वीं कक्षाओं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में और प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


वहीं बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी 2023 तक और बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी। वहीं वर्तमान सत्र में नौवीं व दसवीं कक्षाओं की लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र के नए प्रारूप के आधार पर होगी और इसके प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को कैलेंडर जारी पूरे सत्र की तय की गईं गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में नौवीं व 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं और दसवीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन व उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। यही नहीं इसी अवधि में नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के अंक भी वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से होंगी मासिक परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक परीक्षाएं जुलाई, नवंबर 2022 के अंतिम सप्ताह व फरवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में होंगी। वहीं वर्णनात्मक मासिक परीक्षाएं अगस्त व नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। अर्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह में व अर्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं अक्टूबर महीने केद्वितीय व तृतीय सप्ताह में आयोजित होंगी। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक नवंबर के प्रथम सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।


नौवीं, दसवीं का ऐसा होगा नया पेपर पैटर्न
वर्तमान सत्र से नौवीं व दसवीं कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं नए प्रारूप के आधार पर होंगी, जिसमें प्रश्नपत्र के दो खंड होंगे। प्रथम खंड में पूर्णांक के 1/3 प्रश्न बहुविकल्पीय व द्वितीय खंड में 2/3 प्रश्न वर्णनात्मक होंगे। प्रथम खंड में पूर्णांक के 30 प्रतिशत अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। वहीं द्वितीय खंड में पूर्णांक के 70 प्रतिशत अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर, उत्तर पुस्तिका पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed