फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board practicle exam from 3 faburary

यूपी बोर्ड : राजधानी में प्रयोगात्मक परीक्षा तीन फरवरी से

Fri, 22 Jan 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
UP board practicle exam from 3 faburary
राजधानी में यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा तीन से 12 फरवरी के बीच होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। मोबाइल से भी फोटो ली जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक विषय के शिक्षक द्वारा और बाकी 50 प्रतिशत अंक परीक्षक द्वारा दिया जाएगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थी के संबंध में 50 प्रतिशत अंक परीक्षा केंद्र के शिक्षक मुहैया प्रदान करेंगे। वही कक्षा 10 के आंतरिक मूल्यांकन और इंटर के शारीरिक शिक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 25 जनवरी से अपलोड किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर इसका लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल एक महीना बाद परीक्षा कराने के पक्ष में
बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि तो जारी दी है लेकिन ज्यादातर स्कूल एक महीना बाद परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। शिक्षकों के अनुसार अभी बोर्ड परीक्षा कराने में समय है। ऐसे में छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा भी बाद में कराई जा सकती है। इस बीच छात्रों की बोर्ड और प्रयोगात्मक की तैयारी अच्छे से हो जाएगी। लखनऊ जिले के शिक्षकों को दूसरे मंडल में परीक्षा लेने जाना पड़ेगा। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी के लिए चाहिए एक से डेढ़ माह
जीजीआईसी सरोसा भरोसा की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि अभी प्री बोर्ड परीक्षा चल रही है। उसके बाद कम से कम एक से डेढ़ महीना छात्रों को तैयारी के लिए समय मिलता तो काफी अच्छा होता। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने प्रयोगात्मक क्रियाएं पूरी नहीं कराई है। छात्रों का रिवीजन भी नहीं हुआ है। ऐसे में इतनी जल्दी प्रयोगात्मक परीक्षा कैसे दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed