{"_id":"5eb0361a8ebc3e9082567e1d","slug":"up-board-no-evaluation-of-answer-sheets-will-happen-in-orange-and-red-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: आज से सिर्फ ग्रीन जोन में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, ऑरेंज और रेड जोन में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: आज से सिर्फ ग्रीन जोन में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, ऑरेंज और रेड जोन में नहीं
Tue, 05 May 2020 12:22 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के सर्वाधिक प्रकोप वाले रेड और ऑरेंज जोन के जिलों में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
5 मई से केवल ग्रीन जोन वाले 20 जिलों में ही मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सोमवार को शासनादेश जारी किया।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई से शुरू होना था। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी है। केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में अलग-अलग तरह की रियायत दी गई है। मूल्यांकन केंद्रों पर 50 से अधिक लोग जुटने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग ने गाइडलाइन का अध्ययन करने के बाद रेड और ऑरेंज जोन में मूल्यांकन कार्य नहीं कराने का निर्णय किया है। इन जिलों में मूल्यांकन शुरू कराने के लिए बाद में आदेश जारी किया जाएगा।
इन जिलों में शुरू होगा मूल्यांकन : बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, लखीमपुर खीरी, हाथरस, महराजगंज, शाहजहांपुर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थननगर, सोनभद्र।