फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board: More than 150 schools objected to exam centers

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों को लेकर 150 से ज्यादा स्कूलों ने दर्ज कराई आपत्ति

Fri, 15 Nov 2019 08:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
UP board: More than 150 schools objected to exam centers
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों को लेकर स्कूलों ने सवाल उठाए हैं। स्कूलों का दावा है कि उनके छात्रों को 25 से 30 किलोमीटर दूर भेजा गया है। परीक्षा केंद्रों को लेकर 150 से ज्यादा स्कूलों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सबसे ज्यादा आपत्तियां दूरी से ही संबंधित हैं। इन स्कूलों ने परीक्षा केंद्र बदलने की मांग करते हुए करीब के स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।  

विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने इस बार नियमों में फेरबदल करते हुए परीक्षार्थियों को आवंटित करने के लिए स्कूलों से 20 किलोमीटर तक दायरे में आने वाले स्कूलों का ब्यौरा मांगा था। लेकिन बोर्ड ने इससे ज्यादा दूरी के भी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बना दिए हैं। राजकीय हाईस्कूल मवई के आठ छात्र और 20 छात्राओं का परीक्षा केंद्र चंद्रवाल स्थित विमला इंटरनेशनल स्कूल बनाया गया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने परीक्षा कार्यालय में लिखित में आपत्ति दर्ज कराई है कि उनके छात्रों का परीक्षा केंद्र 30 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर बनाया गया है। वहीं गीतापल्ली स्थित नालंदा पब्लिक इंटर कॉलेज के इंटर के छात्रों का परीक्षा केंद्र निलमथा स्थित मां महाकाली हायर सेकंडरी स्कूल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके छात्रों का सेंटर 25 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है। आपत्तियां दर्ज कराने वालों में चाइल्ड केयर इंटर कॉलेज, भगवान बख्श सिंह इंटर कॉलेज, न्यू सेंट जोंस इंटर कॉलेज, एसकेडी एकेडमी, फरहीन पब्लिक इंटर कॉलेज, एकेडी पब्लिक कॉलेज, मालती शिक्षा निकेतन, लखनऊ सिटी कॉलेज, न्यू होप कॉर्मेल इंटर कॉलेज, शक्ति विद्यापीठ गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद व अन्य शामिल हैं।

इनकी दलील : छात्रों के घर से पड़ेगी 40 किलोमीटर तक की दूरी

दूरी को लेकर आपत्ति दर्ज करने के पीछे ज्यादातर स्कूलों ने अपना तर्क दिया है कि उनके यहां पर दूर-दूर से छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में उनके घर से परीक्षा केंद्रों की दूरी 40 किमी. से भी ज्यादा दूर हो जाएगा। चिनहट स्थित पीस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र कॉल्विन ताल्लुकेदार्स बनाया गया है। कॉलेज ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके छात्रों का परीक्षा केंद्र 25 किमी. दूर है। लेकिन छात्र काफी दूर से पढ़ने आते हैं। उनके घर से परीक्षा केंद्र 40 किमी. से भी ज्यादा दूर है।

आज तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
 डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि गुरुवार तक है। सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और जिला समिति इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed