{"_id":"69d3caad3192a18ee30b0d8f","slug":"up-board-last-chance-for-students-who-missed-practical-exams-on-april-9-and-10-opportunity-to-correct-academ-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे छात्रों को नौ-10 अप्रैल को अंतिम मौका, शैक्षिक विवरण सुधारने का भी अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे छात्रों को नौ-10 अप्रैल को अंतिम मौका, शैक्षिक विवरण सुधारने का भी अवसर
Mon, 06 Apr 2026 08:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:31 PM IST
सार
UP Board Exam: यूपी बोर्ड में वह छात्र जिनकी प्रयोगात्मक परीक्षा किसी वजह से छूट गई थी उन्हें नौ और दस अप्रैल को इसमें शामिल होने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे/वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर देते हुए नौ और 10 अप्रैल को परीक्षाएं कराने की घोषणा की है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नियुक्त परीक्षक कराएंगे।
विज्ञापन
10 अप्रैल तक शैक्षिक विवरणों की गलती में सुधार का मौका
यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की गलती में सुधार के लिए 10 अप्रैल आवेदन होंगे। तय तिथि के बाद किसी भी स्तर पर आवेदन नहीं लिए जाएंगे। परिषद ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षार्थियों के विवरणों (नाम, माता व पिता का नाम,विषय एवं जेंडर कोड) में संशोधन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। लेकिन छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में अभी भी गलतियां सामने आई हैं। खासकर पोर्टल के माध्यम से अंग्रेजी में अंकित नामों के हिंदी में बदलने पर गलतियां ज्यादा है। ऐसे में जिले के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से बची त्रुटियों संबंधी समस्या 10 अप्रैल तक कार्यालय को जरूर भेज दें।
विज्ञापन